UP Bypoll Result 2019: मानिकपुर सीट पर भाजपा के आनंद शुक्ला ने सपा के निर्भय सिंह को दी शिकस्त
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है। भाजपा ने आठ और समाजवादी पार्टी ने तीन सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी। चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत बरकरार रखी है। भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला ने 12840 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी डॉ. निर्भय सिंह पटेल को मात दी है। तीसरे नंबर पर बसपा के राजनारायण कोल रहे।

गंगोह सीट पर भाजपा की जीत
सहारनपुर की गंगोह सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को मात दे दी है। कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5362 मतों से पछाड़ा है। कीरत को 68237 वोट मिले हैं, जबकि नोमान को 62875 वोट मिले हैं।
विजयी प्रत्याशियों को सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत को सभी चुने गए जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से सबका विश्वास में बदलेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जीते हुए सभी प्रत्याशी जनआकांक्षाओं को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications