UP: पत‍ि ने खांसी की दवा बताकर पत्‍नी को प‍िला द‍िया तेजाब, जान‍िए क्‍या हुआ फिर

च‍ित्रकूट, जून 01: यूपी के च‍ित्रकूट जिले से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी को खांसी की दवा बताकर उसे तेजाब प‍िला द‍िया। दवा समझकर महिला ने अचानक से तेजाब मुंह में डाल ल‍िया। तेजाब मुंह के अंदर जाते ही महिला ब‍िलख उठी। तबीयत ब‍िगड़ने पर उसे पहले जिले के ही एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, फिर सतना के लिए रेफर क‍िया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बांदा जिले के बदौसा थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

Husband gave acid to his wife telling cough medicine in chitrakoot

खांसी की दवा बताकर दूध में म‍िलाकर प‍िला द‍िया तेजाब

मामला कर्वी तहसील के बिहार का गांव का है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी रोशनी की शादी 2 साल पहले बांदा जिले के पाहौर गांव में रोहित पांडे नाम के व्यक्ति के साथ की थी। परिजनों के मुताबि‍क, रोह‍ित ने दो दिन पहले उनकी बेटी को खांसी की दवा बता कर दूध में मिलाकर तेजाब पिला दिया। इसके बाद रोशनी की हालत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए चित्रकूट के जानकी कुंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर बिरला हॉस्पिटल सतना के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

पति ने कबूल क‍िया जुर्म, बोला- मेरा द‍िमाग काम नहीं कर रहा है

पीड़ित रोशनी ने अपने मौत के पहले अपने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी पति रोहित पांडे ने अपना जुर्म कबूल कर ल‍िया है। रोहित ने बताया कि वह खुद बाजार से तेजाब लेकर आया था और उसे दूध में म‍िलाकर अपनी पत्‍नी को दे द‍िया है। रोहित ने कहा कि इस घटना का उसके पर‍िवार से कोई संबंध नहीं है। उन्‍होंने कुछ नहीं क‍िया है। रोहित ने कहा कि उसका द‍िमाग काम नहीं कर रहा है। आरोपी के प‍िता ने बताया कि घटना के दौरान वह घर पर नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+