Video: चित्रकूट में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, धर्मनगरी में पहली बार दिखा अनोखा नजारा

Chitrakoot News:

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश के भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन महीने की सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं का सैलाब इस कदर उमडा कि मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश प्रशासन को संभालना मुश्किल हो गया। चित्रकूट के लगभग 9 किलोमीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। रामघाट से लेकर कामदनाथ दरबार और परिक्रमा मार्ग में पैदल परिक्रमा करना मुश्किल हो रहा था। प्रमुख चौराहों पर हर जगह जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को पार्किंग करने की भी लोगों को जगह नहीं मिल पाई। उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से अमावस्या मेला में धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पक विमान से पुष्प वर्षा भी की गई। वही मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। [वीडियो नीचे]

सोमवती अमावस्या के 1 दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन धर्मनगरी में होने लगा था। 16 जुलाई की शाम तक इतनी भीड़ जुट गई कि श्रद्धालुओं को रुकने के लिए स्थल नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते ज्यादातर श्रद्धालुओं ने सड़कों के किनारे रात गुजारनी पड़ी। पूरी रात रामघाट से लेकर भगवान कामदनाथ दरबार तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। सोमवार को चित्रकूट की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भीड़ खचाखच भरी थी।

flower-shower-in-chitrakoot

यूपीटी रोड सीतापुर में भीड़ इस कदर रही कि रामघाट की तरफ वाहनों को रोकना प्रशासन के लिए मुश्किल पड़ गया। यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। रामघाट में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी स्नान किए इसके बाद भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर माथा टेका। परिक्रमा मार्ग में भगवान राम और कामदनाथ के जयकारे गूंजते रहे। सावन महीने की वजह से कांवडियों का भी काफी तादाद में आए हुए थे। इधर शासन के निर्देश पर चित्रकूट प्रशासन ने पुष्पक विमान से श्रद्धालुओं पर पुष्पा वर्षा कराई। बेडीपुलिया से रामघाट तक मंदाकिनी तट में उमड़े जन श्रद्धालुओं पर जब पुष्प वर्षा हुई तो भगवान राम और कामदनाथ के जयकारों से चित्रकूट धर्मनगरी गूंज उठी। पुष्प वर्षा के दौरान पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। इसके बाद पुष्पक विमान वापस रवाना हो गया।

Recommended Video

    चित्रकूट में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, धर्मनगरी में पहली बार दिखा अनोखा नजारा

    अमावस्या के साथ ही सावन माह का दूसरा सोमवार भी है। मंगलवार से अधिमास शुरु हो जाएगा। दूसरे सोमवार की वजह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रामघाट स्थित महाराजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में तडके पट खुलने से पहले ही भक्तों की भीड़ जुट गई थी। यहां पर पुलिस प्रशासन ने पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइनें लगवाई। इसी तरह पालेश्वरनाथ मंदिर पहाड़ी, मडफा शिव मंदिर, सोमनाथ मंदिर चर, व परानूबाबा मंदिर बरगढ़ में भक्त पहुंचकर जलाभिषेक किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+