'राम मंदिर BJP का पट्टा नहीं है,'धर्म के नाम पर भड़के पूर्व सीएम कमलनाथ

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है और बीजेपी पर निशाना साधा है।

कमलनाथ इन दिनों छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। बुधवार को अपने दौरे के दूसरे दिन कमलनाथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हर्रई पहुंचे। यहां आयोजित कार्यकर्ताओं सम्मेलन में संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'राम मंदिर सभी का है, बीजेपी के पास इसका पट्टा नहीं है।

Ram Mandir BJP no leaseKamal Nath,

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ''क्या राम मंदिर का पट्टा भाजपा के पास है? ये तो आपका और मेरा है। आपके पैसों से बना है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना जजमेंट दिया और सरकार ने बनाया। अब ये चीख-चीखकर राम कहते हैं। अरे भाई! क्या हम राम को राजनीतिक मंच पर ले आएं? राम जी की तो हम सब पूजा करते हैं।

14 वर्षों पहले मैंने भी तो सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया। कोई सरकारी जमीन पर नहीं, मैंने अपनी निजी भूमि पर बनवाया। ये हमें पाठ पढ़ाएंगे धर्म का, हम सब धार्मिक हैं। हमारी संस्कृति धार्मिक है। हमारी धार्मिक भावनाएं हैं। हम अपनी संस्कृति का पालन करते हैं। हमारी संस्कृति भाईचारे की है‌। इसको सुरक्षित रखेंगे।

उधर, मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनके भाजपा में जाने की अटकलें पत्रकारों की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया।

इस बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''आप (मीडिया) ऐसी अटकलें लगा रहे हैं तथा कोई और ऐसा नहीं कह रहा है। क्या आपने कभी मुझसे ऐसा बयान देते सुना है। आप न्यूज़ चलाते हैं और मुझसे पूछते हैं...आपको इस न्यूज़ का खंडन करना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को कमलनाथ की जरूरत नहीं है और उसके दरवाजे उनके लिए बंद हैं।

इस बीच, जब छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कमलनाथ से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हाल में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसानों को मुआवजे के वितरण के बारे में सीएम मोहन यादव से बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+