MP News: परासिया से विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की भविष्यवाणी, बताया मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह ताकत झोक रही है। इस बीच वन इंडिया ने छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ और तीसरी बार के विधायक सोहनलाल वाल्मीकि से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतने वाली है।

परासिया में पिछले 20 सालों में कोई उद्योग नहीं

कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने बताया कि पिछले 20 सालों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन अब तक उनके क्षेत्र में कोई उद्योग स्थापित नहीं हो सका। जिसके चलते उनके क्षेत्र में बेरोजगारी बड़ी समस्या है।

Prediction of Parasia MLA Sohanlal Valmiki how many seats Congress will win in Madhya Pradesh

उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों में भाजपा के जितने भी मुख्यमंत्री रहे वह लगातार उनके संपर्क में रहे, बार-बार इस विषय पर बात करने के बाद भी सरकार ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार किसानों हो रही समस्याओं को लेकर भी सरकार को अवगत कराया, कई प्रस्ताव बनाए, DVR बनाएं लेकिन डैम नहीं बन पाया। अगर डैम बनता तो यहां के किसानों को सीधा लाभ होता।

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2024: MLA Sohan Lal ने बता दिया, Congress को कितनी मिलेंगी सीटें |वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस विधायक ने गिनाए सांसद नकुलनाथ के पांच काम

    कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने बताया कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और नकुल नाथ सांसद बने तब उनके ग्राम डोमरी में ढाई सौ एकड़ राजस्व भूमि थी। उन्होंने नकुलनाथ को प्रस्ताव देकर 118 एकड़ भूमि एमपीआरडीसी को उपलब्ध करवाई, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो सके, लेकिन कमलनाथ सरकार गिरने के कारण यह काम पूरा नहीं हो सका।

    दूसरा काम उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी सड़के बनी है, वह सब नकुलनाथ और कमलनाथ के सहयोग से बनी है। तीसरा उन्होंने बताया कि नकुल नाथ के सहयोग से उनके क्षेत्र में एक कॉम्प्लेक्स निर्मित हुआ है। चौथा कई डैम के निर्माण कार्य चल रहे। पांच बार उन्होंने बताया कि रिलायंस और बिरला का कॉल ब्लॉक गया है। जिससे खदान लगी है उससे कई लोगों को रोजगार मिले, यह सब नकुलनाथ और कमलनाथ के सहयोग से हो पाया है।

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की कितनी सीटें जीतेगी ?

    कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि से जब मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस 12 सीटें जीतने जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जनता समझ चुकी है और इसलिए अब मोदी सरकार रिपीट नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+