Chhindwara का हैवान! दीवार और फर्श पर 13 साल की बच्ची का सिर पटक-पटककर करता रहा वो दुष्कर्म
Chhindwara News: एमपी के छिंदवाड़ा में बेरहम दरिंदे का मामला सामने आया है। 13 साल की एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने शख्स ने सारी हदें पार कर दी। वो बच्ची से ज्यादती के लिए उसका सिर दीवार और फर्श पर पटकता रहा और वारदात को अंजाम देता चला गया।
मामला मोहखेड़ इलाके का है। जहां 22 साल के युवक खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मासूम लड़की पर कई दिनों से नजर रखे हुए था। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
घटना उस वक्त हुई जब घर पर कोई नहीं था। आरोपी कई दिनों से पीड़िता के स्कूल जाने से लेकर घर लौटने तक हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। मौका पाते ही बीते दिनों उसने लड़की को शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक दोपहर को जब बच्ची स्कूल से वापस घर लौटी तो उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी घर में आ धमका। बच्ची को पकड़कर उसके साथ वह गंदी हरकते करना लगा।

साहस करते हुए 13 साल की बच्ची आरोपी का काफी देर तक विरोध भी करती रही। लेकिन दरिंदा अपने मंसूबों में कामयाब होने के लिए हर हद से गुजरने तैयार रहा। उसने पहले तो बच्ची का सिर दीवार पर मारा। फिर फर्श पर भी मासूम का सिर पटकने लगा। दीवार और जमीन पर सिर पटक-पटककर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।
घर में बेसुध हालत में पड़ी अपने बेटी को घर लौटे परिजनों ने जब देखा तो उसकी स्थिति ऐसी तक नहीं थी कि वह पूरी घटना बता पाती। जब चिकित्सक के पास ले जाया गया और उसे होश आया तो उसने पूरी घटना बताई। लड़की के बयानों और पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत 11 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications