Chhindwara के खेतों में फसल काटती दिखी कमलनाथ की बहू प्रियानाथ, पति नकुल नाथ के लिए कही ये बात

Loksabha Election नजदिक है, जहां अब प्रत्याशी और उनके परिवारजन चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के पांढुर्णा का वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहू व छिंदवाड़ा से सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ खेतों में पहुंचकर अपने हाथों से फसल काट रही हैं।

इतना ही नहीं प्रिया नाथ किसानों से मेल मुलाकात कर उनके हाल चाल जानती भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब प्रिया नाथ के इस अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सभी प्रिया नाथ के सादगी भरे अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

Chhindwara

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नें दिखाई पड़ रहा है की, पांढुर्णा पहुंची सांसद नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ ग्राम हीराबादी में महिला किसान के साथ खेतों में गेहूं की कटाई कर रही हैं, एवं उनका हाल-चाल पूछ रही हैं। बताया जा रहा है की, नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पांढुर्ना पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने खेत के पास अपना काफिला रुकवाकर महिला किसानों से बातचीत की और उनका हाल जाना।

महिला किसानों से मिलने खेत पर पहुंची प्रिया नाथ के साथ कांग्रेस की कुछ पदाधिकारी महिलाएं भी नजर आ रही हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर प्रिया नाथ के सादगी भरे अंदाज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग इस वीडियो को देख प्रिया नाथ के सादगी भरे अंदाज की जमकर सराहन कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रिया नाथ अलग-अलग कार्यक्रमों में दिखाई दे चुकी हैं, जहां अब वे अपने पति और सांसद नकुलनाथ के साथ एक्टिव नजर आती हैं। इधर, एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले प्रियानाथ का एक्टिव अंदाज देखने मिला है.

ये भी पढ़े- क्या आप चुनाव लड़ेंगे?, सवाल सुनते ही चौंके क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिया ऐसा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+