कमलनाथ का बदला पूरा करेंगे धीरन शाह या कमलेश शाह कायम रखेंगे मोहन की साख, कौन जीतेगा अमरवाड़ा का रण?
Amarwara By Election: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग कराई जा रही है। यहां सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया है।भाजपा और कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है।
वही प्रदेश में अभी आने वाले समय में तीन क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है। अमरवाड़ा उपचुनाव में इस बार बीजेपी के कमलेश शाह का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार धीरेन शाह से होने वाला है। वहीं गोंगपा ने देवरावेन भलावी को मैदान में उताकर मुकाबला और रोचक कर दिया है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों वाले सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 64 रह गई है। संभावित उपचुनावों को लेकर दोनों ही दलों में प्रत्याशियों की तलाश की कवायद तेज हो गई है, वहीं दावेदारों ने भी जोर लगाना शुरू कर दिया है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। वहीं तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र बुधनी, विजयपुर और बीना में भी उपचुनाव होना लगभग तय है। राज्य में 4 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं।
छिदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधान सभा सीट पर बुधवार को मतदान और 13 जुलाई को रिजल्ट जारी होगा हैं। यहां कुलमतदाताओं की संख्या 2 लाख 34 हजार 300 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 18 हजार से अधिक और महिला मतदाता 1 लाख 16 हजार से अधिक हैं।
इसके साथ ही बुधनी के विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। इसके अलावा विजयपुर से कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी और अब वह डॉक्टर मोहन यादव सरकार में मंत्री हैं। इसी तरह बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भी बीजेपी की सदस्यता ले चुकी हैं।
राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इन तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से राज्य में कांग्रेस न केवल कमजोर हुई है बल्कि विधानसभा में सदस्यों की संख्या में भी गिरावट आई है। संभावना इस बात की बनी हुई है कि विजयपुर से दल बदल करने वाले रामनिवास रावत को भाजपा उम्मीदवार बनाएगी तो वहीं बीना से निर्मला सप्रे का उम्मीदवार बनना तय है। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी में होने वाली है। यह क्षेत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाला है और वह लगातार यहां से विधायक रहे और वर्तमान में विदिशा से सांसद हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे से भाजपा की सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, मगर इन चुनावों के नतीजे कांग्रेस पर जरूर असर डालेंगे। हार और जीत से कांग्रेस के कई नेताओं का भविष्य भी तय होने वाला है। अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है और राज्य की 29 सीटों में से 1 भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। अब बारी विधानसभा के उपचुनावों की है।












Click it and Unblock the Notifications