कमलनाथ के बेटे छिंदवाड़ा जीतने के लिए अपना रहे अनोखे हथकंडे, नकुलनाथ ढोल बजा रहे, पत्नी गेहूं काट रही
Chhindwara Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद कांग्रेस सांसद नकुलनाथ प्रचार में जुटे हुए हैं। बेटे के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ भी खूब मेहनत कर रहे हैं। नुकल की पत्नी भी प्रचार में उतरीं। जिसमें वह खेत में महिलाओं के साथ गेहूं काटती दिख रही हैं।
नकुलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। इस दौरान वे अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। जब वह विधानसभा कुकरपानी क्षेत्र पहुंचे, तो उन्होंने आदिवासी भाइयों के साथ ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नकुलनाथ बीते दिन ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर शाम को जब शहर पहुंचे तो उन्होंने मानसरोवर काम्प्लेक्स के पास दुकान में जाकर पोहा खाया था।

नकुलनाथ की सक्रियता से साफ नजर आ रहा है कि इस बार छिंदवाड़ा जीतना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्मीदवार के ऐलान के बाद ही छिंदवाड़ा से अनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी यहां नकुलनाथ की पत्नि खेतों में गेहूं कटाई करते हुए दिखाई देती है तो कभी खुद नकुलनाथ पोहा खाते हुए दुकान पर दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीरें सबको इसलिए चौंका रही हैं क्योंकि ऐसा पहली बार दिखाई दे रहा है जब नाथ परिवार चुनाव से पहले इतना सक्रिय नजर आ रहा है। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस नकुलनाथ का चुनाव मुसीबत में है।
कुछ समय छिंदवाड़ा के साथ ही कमलनाथ और उनके बेटे को लेकर खबरें चली थी कि वे भारतीय जनता पार्टी में जानें वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने नकुलनाथ फिर एक बार उम्मीदवार बनाया है। वहीं कमलनाथ एक बार फिर कांग्रेस में सक्रिय नजर आ रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर छिंदवाड़ा की जनता से अपील भी की थी।
दूसरी तरफ कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहा है। यही कारण है कि पूरे नाथ परिवार इस चुनाव में जमीन पर उतरना पड़ रहा है। इस बार का चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू बंटी और नकुलनाथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications