सिंधिया से ज्यादा अमीर हैं कमलनाथ के बेटे, नकुलनाथ की अकूत संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे अंबानी-अडानी
Nakulnath Income: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों दूसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का भी नाम शामिल है।
नकुलनाथ को एक बार फिर से छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। इसी सीट से वह 2019 में सांसद चुने गए थे। संपत्ति की बात करें तो नकुलनाथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी ज्यादा अमीर है। आईए जानते हैं कि वह कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

मध्य प्रदेश का खजाना भले ही लंबे समय से खाली हो रहा हो लेकिन नेताओं का खजाने में कमी होने के बजाए बढ़ोत्तरी ही हो रही है। पिछले महीने ADR ने देशभर के सांसदों की संपत्ति का ब्योरा जारी किया है। जिसके मुताबिक छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ केंद्रीय मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी ज्यादा अमीर हैं।
नकुलनाथ सिंधिया से दोगुने अमीर
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर रियासत के महराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोगुने अमीर सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, इनके पास करीब 650 करोड़ रूपये की दौलत है।
तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति 350 करोड रुपए की संपत्ति है।ऐसा माना जाता है कि एक समय पर सिधिंया राजघराना मध्यप्रदेश का सबसे रईस राजघराना माना जाता था, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नकुलनाथ ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।
नकुलनाथ सांसद के साथ एक उद्योगपति भी हैं। जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। Myneta.info के अनुसार भी, नकुलनाथ के पास 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं इनके ऊपर संपत्ति की तुलना में मामूली कर्ज करीब 88 लाख रुपये है।नकुलनाथ ने अमेरिका के बे स्टेट कॉलेज, बोस्टन मैसाचुसेट्स से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं।
नकुलनाथ ने कई कंपनियों के शेयर भी खरीदे हैं। साथ ही बॉन्ड और डिबेंचर में भी पैसा इन्वेस्ट किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर यस बैंक समेत कई कंपनियों के शेयरों में इन्होंने बड़ा निवेश किया है। नकुल ने इसके अलावा, कई तरह के फंड में भी निवेश किया है। साथ ही RBI की योजना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के तहत 10 लाख रुपये तक का निवेश किया है। कुल मिलाकर नकुल ने स्टॉक मार्केट में करीब 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
नकुलनाथ और पत्नी के कितने अकाउंट
नकुलनाथ और उनकी पत्नी के नाम पर 11 बैंक अकाउंट में 8.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जमा है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा दुबई के एक बैंक में जमा है। जो 8.30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड में 29 लाख रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम में 2 लाख रुपये जमा और अन्य बीमा 70 लाख रुपये का है। इसके साथ ही इनके पास 1.36 करोड़ रुपये का गोल्ड और सिल्वर है। नकुल के नाम पर कंपनी और कई असेट को मिलाकर 598 करोड़ रुपये की अन्य दौलत है।
कमलनाथ के पास कितनी संपत्ति
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नेटवर्थ 134 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं इनके ऊपर 6 करोड़ से ज्यादा कर्ज है। कमलनाथ के पास कुल चल संपत्ति 41 करोड़ रुपये है। इन्होंने शेयर बाजार में 5 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया है।कमलनाथ ने 8 करोड़ का बीमा भी कराया है।












Click it and Unblock the Notifications