Jan Akrosh Yatra: छिंदवाड़ा के परासिया में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए कमलनाथ और नकुलनाथ

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। शुक्रवार को ये यात्रा सात जगहों से निकली। महाकौशल क्षेत्र की यात्रा आज परासिया में हुई जहां पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ शामिल हुए। इस यात्रा का नेतृत्व सुरेश पचौरी ने किया। इस दौरान आयोजित सभा में पचौरी ने कहा कि कमलनाथ का नाम देश ही नहीं दुनिया में आदर से लिया जाता है।

सुरेश पचौरी ने कहा कि छिंदवाड़ा के विकास की बात प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में की जाती है। यह मिसाल बनी है। कमलनाथ को सेवा का यहां की जनता ने मौका दिया तो, उन्होंने यहां की तस्वीर और तकदीर बदल दी। अब मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलना है।

Kamal Nath and Nakul Nath joined Congresss Jan Akrosh Yatra in Parasia, Chhindwara

इस दौरान कमलनाथ ने सभा को संबोधित में करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों की सड़क मैंने बनवाई यह केवल आवागमन की बात नहीं है, इससे आर्थिक गतिविधि तेज होती है। आज जो आपको परासिया का बाजार भरा हुआ दिखता है वह इस डेवलपमेंट के कारण ही हुआ है। इससे ही आर्थिक गतिविधि बढ़ी है। उद्योग लगने से आर्थिक गतिविधि होती है और उससे फिर लोगों को रोजगार भी मिलता है।

हर चुनाव के अपने मायने होते: कमलनाथ

सभा में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह जी जगह-जगह घूम रहे हैं घोषणा कर रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि अब तीन महीने के मेहमान है। इसलिए कुछ भी कह रहे हैं कुछ भी बोल रहे हैं। भ्रष्टाचार की आज कोई सीमा नहीं है भ्रष्टाचार में मध्य प्रदेश पूरे देश में नंबर वन है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। अभी 3 महीने में चुनाव होने वाले हैं। हर चुनाव के अपने मायने होते हैं और इस चुनाव के भी अपने मायने हैं। यह चुनाव अपने प्रदेश के भविष्य को तय करेगा यह हमारे छिंदवाड़ा के भविष्य को तय करेगा यह आप सभी को याद रखना है। लेकिन शिवराज सिंह की घोषणा की मशीन डबल स्पीड में चल रही है। इनकी झूठ की मशीन भी डबल स्पीड में चल रही है और शिवराज सिंह जी तो ऐसे हैं कि इनसे झूठ को भी शर्म आ जाए।

Kamal Nath and Nakul Nath joined Congresss Jan Akrosh Yatra in Parasia, Chhindwara

75,000 किसानों का कर्ज माफ

कमलनाथ ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया क्योंकि हमारा प्रदेश कृषि प्रदेश है। छिंदवाड़ा में ही हमने 75000 किसानों का कर्ज माफ किया। इसका मतलब था कि जिसका कर्ज माफ है उसकी जेब में कुछ पैसे हो। लेकिन इन्होंने तो सौदा करके सरकार बनाई है। मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे की राजनीति से नहीं करना चाहता था। इसलिए मैंने सौदा नहीं किया। आज इन्होंने प्रदेश को कहां धकेल दिया है। हमारे किसान की क्या हालत है। आप जाइए निमाड़, मालवा वहां का किसान किस तरह भटक रहा है, खाद नहीं मिल रही है। छिंदवाड़ा में तो आपको बहुत सी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि इनको कमलनाथ से डर लगता है, लेकिन बाकी जिलों में जाइए देखिए क्या हाल है।

बड़ी रोड और हाईवे मैंने बनवाए: कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि यहां बड़ी रोड और हाईवे मैंने बनवाए है। छिंदवाड़ा जिले को हम कैसे सुरक्षित रखेंगे यह जिम्मेदारी आपके पास है। मेरे ऊपर प्रदेश की जिम्मेदारी है और छिंदवाड़ा जिले की जिम्मेदारी मैं आप सभी के कंधों पर डालना चाहता हूं। क्या? आप तैयार हैं? मेरे पास समय नहीं होगा कि मैं जगह-जगह घूमूं इसलिए यह बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर है। उन्होंने जन आक्रोश यात्रा में शामिल माता बहनों को नमन करते हुए कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में आई है मुझे बहुत खुशी है। मुझे आपसे ज्यादा कुछ नहीं कहना है क्योंकि आप समझदार हैं। लेकिन पहले परासिया क्या था? और आज क्या है? इसकी आपको जानकारी है। हम धीमे-धीमे आगे बढ़े थे यह हमको याद रखना है, और कोई भी जमीन का विवाद हो, रेलवे की जमीन हो या पट्टा हो। बस आप दो महीने निकाल लीजिए इन सभी का समाधान हम सब मिलकर करेंगे।

Kamal Nath and Nakul Nath joined Congresss Jan Akrosh Yatra in Parasia, Chhindwara

फसल की सही कीमत नहीं मिल रही

सांसद नकुलनाथ ने सभी छिंदवाड़ावासियों को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है और हम जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस बात की आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है? क्या झूठी घोषणाओं की, बेरोजगारी की, किसानों को तंग करने की जबकि कांग्रेस पार्टी है यह यात्रा आज इसलिए निकल रही है कि आपकी समस्या आपके मुद्दे सामने आए। आज हमारा हर वर्ग परेशान है, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। आज का भटकता नौजवान रोजगार की तलाश में है। अपनी-माता बहनों की बात करें तो वह महंगाई से परेशान है।

उन्होंने कहा कि अगर हम परासिया की बात करें तो परासिया कोलांचल के नाम से जाना जाता है। यहां भाजपा के तीन-तीन कोयला मंत्री आए उन्होंने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, बोले थे कि यहां पर खदाने खोली जाएंगी। लेकिन हुआ क्या यहां खदानें बंद हुई। क्या भारतीय जनता पार्टी बंद होती खदानों की जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है? हमारी सरकार ने आपके पट्टे दिलवाने का काम किया। आपका अगर आज घर सुरक्षित है तो वह कमलनाथ जी की वजह से है। कमलनाथ जी ने रेलवे से कहा कि परासिया और छिंदवाड़ा का कोई व्यक्ति घर या जमीन से विहीन नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+