Chhindwara में पति की थी तबियत खराब, मैडम डॉक्टर छोड़ किन्नरों से कराने लगी तांत्रिक पूजा, इतने में हो गया कांड
Chhindwara News: कई बार पढ़े-लिखे लोग भी किसी भी प्रॉब्लम को दूर करने शॉर्ट कट के ऐसे तरीके अपना लेते ही, जो उनके लिए भारी पड़ जाते हैं। एमपी के छिंदवाड़ा में एक दंपति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। बीमार पति को ठीक कराने की पूजा के चक्कर में पत्नी लाखों रुपये के गहनों से हाथ धो बैठी।
मामला शहर के चांदनगर का है। जहां रहने वाले मनोज चौरसिया के घर कुछ किन्नरों ने धावा बोला। उनमें से एक ने अपने आप को गुरु बताया और बाकी चेले के तौर पर पेश आए। मनोज की काफी दिनों से तबियत खराब चल रही हैं।
उनके घर एक किन्नर अकेले कई सालों से आता रहा जिसे दंपति बख्सीस दे देती थी। वही किन्नर कुछ दिनों पहले फिर आया और मनोज की पत्नी अपर्णा चौरसिया से कहने लगा कि 'आप बहुत परेशान' हैं। शायद घर में कोई बीमार हैं। यह सुनकर अपर्णा आश्चर्यचकित रह गई कि किन्नर को पति की बीमारी का कैसे पता चला?

अपर्णा ने किन्नर की यह बात सुनकर अपने और दिक्कतों का जिक्र करना शुरू कर दिया। इतने में परेशानियों के निराकरण के लिए किन्नर ने तांत्रिक पूजा करवाने का उपाय सुझाया। उसने कहा कि उज्जैन रहने वाले मेरे किन्नर गुरु यह पूजा करवाते हैं। पति की तबियत दो दिन में ठीक हो जाएगी। अपर्णा किन्नर के इस झांसे में आकर घर में पूजा कराने राजी हो गई।
पीड़ित दंपति ने बताया कि चार दिन बाद वो किन्नर अपने कुछ साथियों के साथ आया और घर में पूजा करवाने लगा। इसी बीच सामने एक छोटे ग्लास में रखे पानी को चरणामृत कहकर दंपति को पीने कहा। फिर जेवरातों की पीली पूजा करने भी कहा। अपर्णा ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये कीमती जेवरात एक पीले कपड़े में पोटली बनाकर दे दिए। थोड़ी देर बाद वशीभूत दंपति के सामने से जेवरात लेकर किन्नर गायब हो गए।
चांदनगर टीआई अभिषेक उपाध्याय ने पीड़ित दंपति की शिकायत पर किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना स्थल वाले घर के आसपास CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के कई किन्नरों से भी पूछताछ जारी हैं। दावा किया गया है कि जल्द ही ठग किन्नर पकड़े जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications