Chhindwara News: पति ने सिलबट्टा मारकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद की भी जान ले ली, मचा हड़कंप

chhindwara news: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक सरफिरे शख्स ने खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। घटना इतनी खौफनाक थी कि इलाके में सनसनी फैल गई।

जुन्नारदेव थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

chhindwara news

दरअसल, जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया फदाली में माणिक ग्यासवंशी (40) ने पत्नी ममता (35) की सिलबट्टा और लकड़ी से पीटपीट कर बेरहमी मौत के घाट उतार दिया था। इसके तुरंत बाद ही हत्यारे ने पति भी अपने घर से 300 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में ले लिया् बताया जा रहा है कि दंपती के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। इसी बीच घटना वाले दिन झगड़ा ज्यादा बढ़ और सनकी पति ने खुद की जीवन लीला समाप्त करने से पहले पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी राजेश बंजारे ने जानकारी दी की, एक पति ने अपनी पत्नी को मारकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर देखा तो मृतक महिला ममता ग्यासवंशी का शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ था और उसका पति माणिक ग्यासवंशी का शव मकान से करीब 200-300 मीटर दूर एक पेड़ पर शव लटका हुआ था। इस घटना की अभी विवेचना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+