MP News: छिंदवाडा जिले में कांग्रेस दो फाड़, गृह मंत्री अमित शाह के सामने कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल
chhindwara news: छिंदवाडा जिले के जुन्नारदेव में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जनसभा में शनिवार को छिंदवाडा जिले के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह के समक्ष कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया और कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय भारती के साथ दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह जी ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर डेहरिया और भारती का स्वागत किया।
छिंदवाडा में कपडा फाड कांग्रेस दो फाड
छिंदवाडा जिले में कांग्रेस दो फाड हो गई है। कमलनाथ के विश्वसनीय माने जाने वाले कांग्रेस नेता सीताराम डेहरिया और विनय भारती ने 2 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कमलनाथ का साथ छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हम हर बार एक दीवाली मनाते हैं, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है। पहली दीवाली तो दीपावली पर ही मनेगी। दूसरी दीपावली तब मनेगी जब आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनेगी जब प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों भव्य राम मंदिर में रामलला की स्थापना होगी।
शाह ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से राम जन्मभूमि के मामले को लटका, अटका और भटका रही थी। लेकिन 2019 में आप ने बहुत सी सीटें देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। अब 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की स्थापना है। उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा ताने कसते थे-मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। अब मंदिर भी बन गया और 22 जनवरी की तिथि भी बता दी है। राहुल बाबा, जरा आप भी दर्शन करके आ जाओ।












Click it and Unblock the Notifications