Chhindwara News: ‘तुम्हे लज्जा शर्म नहीं आई कमलनाथ’, बुलडोजर से शिवाजी की प्रतिमा हटवाई: सीएम शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधा और शिवाजी के अपमान का आरोप लगाया।

shivraj singh

CM shivraj singh chauhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां सौसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलाते हैं, लेकिन कमलनाथ तुम्हे शर्म लज्जा नहीं आई कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बुलडोजर से हटवाई। ऐसे आदर्श महापुरुष का अपमान करने वाले को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। सीएम बोले कि वीर शिवाजी हम सभी के आदर्श हैं, जिन्होंने हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी।

chhindwara

एमपी के छिंदवाड़ा जिले की सौसर विधानसभा के लिए रविवार का दिन बेहद ख़ास था। छत्रपति शिवाजी की यादों में बसे सौसर में प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस ख़ास मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने सौसर की पवित्र भूमि पर हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी। उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार साकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जीवनकाल में छत्रपति शिवाजी महाराज ने हर तरफ वीरता के झंडे गाड़े। उनका चरित्र आज सभी के लिए प्रेरणा हैं और स्थापित उस स्वराज का आस्त्तिव बचाने की जिम्मेदारी है। ऐसे वीरों को हम कभी न भूले और उन्हें सम्मान मिलता रहे, यही प्रयास सरकार कर रही हैं।

madhya pradesh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आयोजन के दौरान मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी करारा हमला बोला। कहा- कि हम गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलवाते हैं। लेकिन यहां छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा कमलनाथ ने बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। सीएम ने इस कृत्य के लिए कहा कि कमलनाथ तुम्हे शर्म नहीं आई, लज्जा नहीं आई। इस अवसर पर प्रसिद्द अभिनेता शरद केलकर भी पहुंचे थे। उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को पढ़ाई में शामिल करने का सुझाव दिया। जिसका सीएम ने समर्थन किया और कहा कि आजादी के बाद देश में एक खानदान के बारे पढ़ाया जाता रहा, लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में गौरवशाली प्रतीक सभी महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+