Chhindwara Election Result 2023: छिंदवाड़ा में कांग्रेस के कमलनाथ जीते, लेकिन MP हार गए, आगे क्या होगा?

Chhindwara Election Result 2023: केंद्र की सियासत से कदमताल करते मध्य प्रदेश की राजनीति में धाक जमाने वाले कांग्रेस के कमलनाथ ने जीत दर्ज की। 36594 वोटों से बीजेपी के बंटी साहू को हार का आइना दिखाया। एग्जिट पोल के बाद रुझानों फिर असल परिणामों ने भूचाल सा ला दिया हैं। चिंता की लकीरें कांग्रेस के माथे पर हैं।

बीजेपी ने कमलनाथ को टक्कर देने जिला अध्यक्ष बंटी साहू को मैदान में उतारा था। बीजेपी छिंदवाड़ा में चारों खाने चित करने के मूड से चुनाव में पूरी ताकत झोंके रही। पोस्टल बैलेट की गणना फिर ईवीएम खुलने के कुछ देर बीजेपी आगे रही, लेकिन बाद में कमलनाथ जो बढ़त बनाई, वह जीत की मंजिल तक पहुंची।

Chhindwara Election Result 2023 Latest Update

मतगणना के बाद छिंदवाड़ा से कमलनाथ 36594 वोटों के साथ विजयी हुए। वहीं पे पांढुरना, सौसर,जुन्नारदेव, परासिया में भी कांग्रेस ने जीत का पंजा लगायाहैं। सौसर से कांग्रेस के विजय चौरे, अमरवाङा में कांग्रेस के कमलेश शाह, पांढुर्णा विधानसभा से प्रत्याशी व वर्तमान विधायक नीलेश उईके, जुन्नारदेव विधानसभा से सुनील उईके ने जीत दर्ज की। छिंदवाड़ा जिले की सातों सीट कांग्रेस ने ही जीती।

न सिर्फ कमलनाथ बल्कि बीजेपी नेतृत्व के जिन दिग्गजों को यहां फ़तेह दिलाने की जिम्मेदारी मिली, उनका सियासी भविष्य भी दांव पर लगा था। क्योकि दिल्ली के रास्ते एमपी चुनाव प्रचार में एंट्री लेने वाले हर दिग्गज ने प्रचार के दौरान यहां अपनी आमद दर्ज कराई।कमलनाथ और बंटी साहू दोनों अपनी जीत के प्रति आश्वस्त रहे। लेकिन अब परिणाम के बाद देखना होगा कि पूरे प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी की यहां हार की क्या वजह रही?

एक चुनाव छोड़ दूसरे में पलटती रही बाजी
दिग्विजय सिंह के शासन काल के बाद 2003 से अब तक हुए चुनावों में यहां की जीत-हार का गणित बेहद रोमांचक रहा हैं। एक इलेक्शन छोड़ अगला सामने वाले दल ने ही सीट पर कब्ज़ा किया। 2003 में बीजेपी के चन्द्रभान सिंह जीते तो अगली दफा 2008 में कमलनाथ के बेहद करीबी दीपक सक्सेना ने जीत का हार पहना। 2013 में फिर चन्द्रभान सिंह के रूप कमल खिला। उसके बाद 2018 फिर कांग्रेस के दीपक सक्सेना ने जीत दर्ज की। फिर करीब 6 महीने बाद कमलनाथ के लिए सक्सेना ने कुर्सी खाली की। उपचुनाव में कमलनाथ ने भी यहां की बाजी अपने हाथ ही रखी। इस बार इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+