भाजपा छिंदवाड़ा से हटाएगी अंधेरा, खिलेगा कमल, कांग्रेस के काले कारनामों का जनता जवाब देगी- CM मोहन यादव

MP News: पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। छिंदवाड़ा की जनता इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के काले कारनामों का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

बीजेपी छिंदवाड़ा का अंधेरा हटाएगी और यहां कमल खिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के शाहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले छिंदवाड़ा के चौरई में पार्टी प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू के समर्थन में रोड शो किया और जनता से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की।

BJP will remove darkness from Chhindwara 3000 Congressmen join - CM Mohan Yadav

शाहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शहनाई गार्डन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित किया। शाहपुरा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष तीन हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास और सुशासन से भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सब भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट और आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवल गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनसे गरीबों का विकास हो रहा है।

BJP will remove darkness from Chhindwara 3000 Congressmen join - CM Mohan Yadav

कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर हिंदू-मुस्लिम को खूब लड़ाया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में भारत से लेकर पाकिस्तान की धरती तक दुश्मनों की छाती पर वार किया। 2019 में देश में चारों तरफ उन्नति का पराक्रम दिखाना प्रारंभ हुआ और 500 साल पुराने कलंक को धो दिया। मैं खुलकर बोल रहा हूं, कांग्रेस ने भगवान श्री राम को लेकर हिंदू मुस्लिम को खूब लड़ाया है। जब सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय कर दिया था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है, वहीं सरयू है, वहीं राम है। जिसने सोने की लंका ध्वस्त करके रावण का मान मर्दन किया था।

हिंदू-मुसलमान की एकता का मौका मिला तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला। मोदी है तो मुमकिन है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट गई, कांग्रेस के सारे लोगों ने कहा था कि खून की नदियां बह जाएगी क्योंकि खून की नदियां उनके खून में थी, हिंदू मुस्लिम को लड़ाते-लड़ाते हमारा स्वर्ग से सुन्दर कश्मीर आतंक का अड्डा बन गया था। जहां 40 हजार लोगों की हत्या हुई थी। इन विचारों के कारण से भारत की पहचान गलत बनती थी, भाजपा वो सारे कांटे हटा रही है।

कांग्रेस को उसके कर्म भुगतने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चला रहे हैं, लाखों-करोड़ों का चंदा ले रहे हैं। चंदा लेने के बाद इनकम टैक्स का हिसाब नहीं देंगे। आप कानून के ऊपर हो गए क्या ? इनकम टैक्स डिपार्मेंट नोटिस दे रहा है, पेनल्टी लग रहा हैं। कांग्रेस को उसके कर्म भुगतना पड़ेंगे। लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बनकर दिखाता है, ये नरेंद्र मोदी जी का शासन काल है। हर गरीब आदमी को राजनीति में आगे बढ़ने का अधिकार है। अगर कोई गलत करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

BJP will remove darkness from Chhindwara 3000 Congressmen join - CM Mohan Yadav

आप सबके हाथ में सुदर्शन चक्र है, लोकसभा चुनाव में चलाइए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री कमलेश शाह ने क्या गलत किया ? पार्टी ही तो ज्वाइन किया। कांग्रेस को लेकर कहा कि ऐसे किसी गोंड समाज के आदमी को आप भी राष्ट्रपति बना देते या किसी आदिवासी अंचल से बना देते। कहते हैं तुम ऐसा करोगे तो पार्टी से निकाल दिए जाओगे, तुम गद्दार हो, तुम बिकाऊ हो, आप गालियां बकते हो। हमारे यहां तो 5 हजार साल पुराना भगवान श्रीकृष्ण का इतिहास है, शिशुपाल ने 100 गालियां की और आखरी में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर सुदर्शन चक्र चलाया और शिशुपाल की गर्दन अलग कर दी थी।

उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबके हाथ में सुदर्शन चक्र है, जिनको जो बोलना है बोलने दो। 19 तारीख में आपके हाथ में सुदर्शन चक्र आएगा। आपकी उंगली में वो ताकत आएगी और आपके कमल के फूल का बटन दबाते ही हिसाब चुकता होगा। 19 अप्रैल तक कई प्रकार के आकर्षण होंगे, विभिन्न प्रकार के वादे करेंगे; आंसू बहायेंगे लेकिन ये घड़ियाली आंसू है इनके चक्क में मत पड़ना।

प्रधानमंत्री जी प्रयासों से आबुधाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देश ही नहीं दुनिया भर में डंका बज रहा है। संयुक्त अरब में एक भी हिंदू मंदिर नहीं था। वहां रहने वाले हिंदू समाज के लोगों को पूरा करने के लिए कोई मंदिर नहीं था। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से आबुधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हुआ और प्रधानमंत्री जी ने उसका उद्घाटन भी किया है। इसकार्य के लिए दुनिया भर में रहने वाले भारत के लोग प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से कहा कि हम लोगों के लिए पूजा-पाठ की व्यवस्था कराएं। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमें वहां कुछ जमीन पूजा-पाठ के लिए चाहिए तो संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने कहा कि आपको जितनी जमीन जहां पर चाहिए मंदिर निर्माण के लिए ले जीजिए। इसके बाद वहां मंदिर का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे करिश्माई व्यक्ति के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजें।

रोड शो का जगह-जगह स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चौरई में छिंदवाड़ा से पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में लंबा रोड शो कर जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया। रोड शो के साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोग चल रहे थे। रोड शो का विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजनों ने भी फूल-मालाओं से स्वागत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+