छिंदवाड़ा में वेट एंड वॉच, भाजपा दे सकती है चौंकाने वाला चेहरा, दिल्ली की बैठक में होगा मंथन

शनिवार को भाजपा ने प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया बाकी बची हुई सीटों पर एक बार फिर दिल्ली में मंथन किया जाएगा। इधर छिंदवाड़ा में भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

पार्टी यहां से चौंकाने वाला चेहरा दे सकती है। इस सीट को लेकर भाजपा ने पिछले कई दिनों से खासी मेहनत की है। इस लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटें भाजपा विधानसभा चुनाव में हारी है। यहां पर कैलाश विजयवर्गीय, विनोद गोटिया, जैसे नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP will give a shocking name in Kamal Nath stronghold there will brainstorming in Delhi meeting

पहले यह माना जा रहा था कि हारी हुई सीटों पर भाजपा सबसे पहले उम्मीदवार का ऐलान करेगी, लेकिन इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। यहां कांग्रेस के सांसद कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ सदीयों हैं। भाजपा इस सीट पर किसी प्रमुख नेता को उतारने के बारे में सोच रही है, जिसके कारण अभी तक उसने अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

इन नाम को लेकर हो रही चर्चा

पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने की चर्चा हुई। लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है कमलनाथ और उनके बेटे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसी के चलते भाजपा अब यहां से स्थानीय उम्मीदवार की तलाश कर रही है। जिसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बंटी साहू और आदिवासी चेहरा मोनिका भट्टी का नाम भी शामिल है। इसके अलाना अन्य दावेदारों में नत्थन शाह, उत्तम ठाकुर भी है। बता दे 2019 में कांग्रेस के नकुलनाथ ने भाजपा के उम्मीदवार नत्थन शाह को 37536 वोटों से हराया था।

बालाघाट तक नाथ का प्रभाव

बालाघाट सीट से भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। यहां कमलनाथ का प्रभाव माना जाता है। वहीं इंदौर से सटे धार लोकसभा में भी उम्मीदवार का ऐलान होल्ड पर रखा गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस जिले की चार सीटें हारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+