महिला अधिकारी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट करना पड़ा महंगा, बर्बरता के खिलाफ हो गई तगड़ी कार्रवाई
Chhindwara News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृहजिले छिन्दवाड़ा के तामिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कोई और नहीं, बल्कि महिला बाल विकास अधिकारी पर आरोप लगे हैं। जिसके बाद आरोपी अधिकारी पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित कार्यकर्ता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी मुताबिक, 15 फरवरी को कलेक्टर के नाम पर महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट की गई थी। कार्यकर्ता के साथ गाली गलौज भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद परियोजना अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
तामिया टीआई विजय सिंह ठाकुर के जानकारी अनुसार राजथरी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा ऊईके ने थाने में लिखित शिकायत आवेदन में महिला बाल विकास अधिकारी सीमा पटेल द्वारा मारपीट गाली गलौज आदि के संबंध में शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी सीमा पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। केस दर्ज कर मामले को भी बचना में लिया है।
दूसरी ओर महिला बाल विकास अधिकारी सीमा पटेल का का कहना है कि पुलिस द्वारा राजनैतिक पार्टियों के दबाव में आकर एक पक्षीय कार्यवाही मुझपर की गई है। राजथरी की आगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा उईके ने मुझ पर झूठा आरोप लगाया है। मेरे पास सारे सबूत हैं, जो मैं कोर्ट में पेश करूंगी।
महिला बाल विकास अधिकारी सीमा पटेल ने कहा कि मैंने कलेक्टर से समय मांगा था कि मुझे अपना पक्ष रखने के लिए समय दीजिए, मेरी तबीयत खराब थी। तामिया पुलिस और छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक को इतनी जल्दी पड़ी थी कि बिना छानबीन किए, बिना मेरा पक्ष सुने एकतरफा मामला दर्ज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications