कांग्रेस में तीन परिवारों का बोलबाला-तीन तिगड़ा, काम बिगड़ा, कमलनाथ दिग्विजय ने मिलकर MP को लूट लिया: अमित शाह

MP Election 2023: अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ हमसे पूछते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या किया? मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि आजादी के कई साल बाद स्व अटलजी की सरकार ने जनजातीय मंत्रालय बनाया, जनजाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मोदी जी ने 23 जनजातियों को सूची में जोड़ा। भाजपा सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती, टंट्या भील, राजा शंकरशाह, रघुनाथ शाह जैसे जननायकों, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देते हुए उनके म्यूजियम बनाए और पहली बार एक आदिवासी परिवार की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम शंकरशाह के नाम पर रखा। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति और पातालपानी स्टेशन का नाम जननायक टंट्या भील के नाम पर रखा है। कमलनाथ जी, देश-प्रदेश की आदिवासी जनता भाजपा को जानती है और यह भी जानती है कि आदिवासियों के विकास और जनजातीय गौरव को बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Amit Shah targeted Digvijay and Kamal Nath in Junnardev of Chhindwara district.

इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम हर बार एक दीवाली मनाते हैं, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है। पहली दीवाली तो दीपावली पर ही मनेगी। दूसरी दीपावली तब मनेगी जब आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनेगी जब प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों भव्य राम मंदिर में रामलला की स्थापना होगी।

जिनकी जड़ें इटली में, उन्हें नहीं दिखेंगे भाजपा सरकार के काम

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया, धारा 370 समाप्त की। ट्रिपल तलाक विरोधी कानून बनाया। आतंकियों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई। देश को नई पार्लियामेंट मिली। महिलाओं के लिए एक तिहाई रिजर्वेशन वाला प्रावधान हुआ। पीएफआई जैसे दुर्दांत आतंकी संगठन को एक ही रात में प्रतिबंधित करके आतंकवाद की आशंका को ही समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का गौरव गान गूंज रहा है, भारत का परचम लहरा रहा है।

जिनकी जड़ें इटली में हों, उन्हें ये काम दिखाई नहीं देंगे

शाह ने कहा कि पहले आदिवासियों के लिए सिर्फ जल, जंगल और जमीन की बात होती थी, लेकिन अब इसके साथ ही सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास की बात होने लगी है। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार सिर्फ 29000 करोड़ आदिवासियों पर खर्च करती थी, अब मोदी सरकार 1,38,000 करोड़ खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में 90 एकलव्य विद्यालय थे, जो मोदी जी के 9 सालों में 740 हो गए हैं। केंद्र सरकार आदिवासियों के लिए अलग से 75000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार ने छिंदवाड़ा जैसे जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन बनाए हैं, ताकि खनिजों से मिल रहे राजस्व का हिस्सा जिले की परियोजनाओं पर भी खर्च किया जा सके। श्री शाह ने कहा कि छिंदवाड़ा आदिवासी बहुल जिला है। यहां महादेवपुरी कोलमाइंस की परमिशन हो चुकी है, दो बाकी हैं, भाजपा की सरकार बनने के बाद वो काम भी हो जाएंगे।

Amit Shah targeted Digvijay and Kamal Nath in Junnardev of Chhindwara district.

कांग्रेस को चला रहे तीन परिवार प्रदेश का भला नहीं कर सकते

शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस में तीन परिवारों को बोलबाला है। एक गांधी परिवार है, दूसरा कमलनाथ का परिवार है और तीसरा बंटाढार परिवार है। लेकिन जहां तीन तिगड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है। इन तीन परिवारों में से आदेश गांधी परिवार देता है, निर्देश कमलनाथ परिवार देता है और जब काम बिगड़ जाता है, तो चांटा मि. बंटाढार के गाल पर पड़ता है। श्री शाह ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजयसिंह जहां जाते हैं, उनके समर्थक कपड़े फाड़ने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में एकता न हो, वो प्रदेश का भला कैसे कर सकती है?

वो परिवार के लिए राजनीति में हैं, मोदी जी का लक्ष्य गरीब कल्याण

शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग परिवार के लिए राजनीति में हैं, जबकि मोदी जी गरीब कल्याण के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए उन्होंने और शिवराज जी की सरकार ने प्रदेश के 93 लाख किसानों के खातों में 21000 करोड़ की राशि दी है। 3.70 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। 80 लाख परिवारों में शौचालय बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अगर कांग्रेस ने अपने 50 सालों के शासन में इसका 10 प्रतिशत काम भी किया हो, तो आप बताइये, हमारे युवा मोर्चा का कार्यकर्ता भी इस विषय पर आपसे बहस कर सकता है।

कमलनाथ-दिग्विजय ने मिलकर प्रदेश को लूटा

शाह ने कहा कि राजनीति में परिवारवाद को थोपने वाली कांग्रेस पार्टी देश-प्रदेश का भला नहीं कर सकती। 2018 में जातिवादी आंदोलन की परछाईं में प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन गई थी। जिसके बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मिलकर प्रदेश में लूट मचा दी। श्री शाह ने कहा कि 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का इफ्को घोटाला, 25000 करोड़ का कर्जमाफी घोटाला और 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला कमलनाथ से ही जुड़े हैं। श्री शाह ने कहा कि वही कमलनाथ अब फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

प्रदेश को आगे ले जाएगा आपका आशीर्वाद

शाह ने कहा कि मिस्टर बंटाढार ने जिस मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया था, उसे भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ब्यूटीफुल और विकसित राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश को 7.5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और 12 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिये हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ मध्यप्रदेश भी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन आपका आशीर्वाद ही उसे विकसित राज्य बनाएगा, विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। आप इसके लिए आशीर्वाद दें, हम सारे बचे हुए काम पूरे कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+