छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: मतदान के लिए लाइन में खड़े-खड़े हार्ट अटैक से महिला की मौत, वोटिंग सेंटर में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ विधानसभा के 70 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।मतदान की खबरों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के बलौदाबाजार जिले में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में मतदान लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई। मृतक महिला 60 वर्षीय सहोदरा है।

महिला की मौत की पुष्टि करते हुए निर्वाचन अधिकारी कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है। महिला की मौत के पीछे हार्ट अटैक वजह बताई गई है।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट डालने पहुंची एक बहन सहोदरा (60) के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करें।
साथ ही माताओं-बहनों समेत समस्त वोटरों से निवेदन है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा आप सभी से आग्रह करता हूं कि वरिष्ठ मतदाताओं को लाइन में प्राथमिकता दें।












Click it and Unblock the Notifications