छत्तीसगढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की 2 पत्नियों के बीच क्यों मचा है झगड़ा?

रायपुर,14 मार्च। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। खैरागढ़ सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद से ही खैरागढ़ में सियासी चहलकदमी तेज हो चुकी है,लेकिन चर्चा दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नियों को लेकर अधिक हो रही है।

vibha

दरअसल देवव्रत सिंह खैरागढ़ राजपरिवार के मुखिया थे, राजनितिक तौर पर बेहद बड़ा कद रखने के बावजूद वह परिवारिक कलह से काफी परेशान रहे। खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा होते ही देवव्रत सिंह की मौजूदा पत्नी और पूर्व पत्नी के बीच तनाव देखा जा रहा है। दिवंगत हो चुके देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह , उनकी पूर्व पत्नी पदमा सिंह से बेहद ही नाराज चल रही हैं । सोमवार को राजधानी रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके विभा सिंह ने पद्मा सिंह पर जमकर हमला बोला और कई बड़े आरोप लगाए। विभा सिंह ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में अपनी दावेदारी पेश मजबूत करने के लिए पदमा सिंह उनके बच्चों और खैरागढ़ राजपरिवार का उपयोग कर रही हैं ।

यह भी पढ़ें मौत के डेढ़ साल बाद भी जिन्दा है छत्तीसगढ़ के किसान धनीराम का दर्द

प्रेस कांफ्रेस के दौरान विभा सिंह ने बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि क़ानूनी तौर पर देवव्रत सिंह की पत्नी वह हैं और तलाक लेकर दूसरी शादी करने के बाद पदमा सिंह का राजपरिवार से अधिकार खत्म हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि पद्मा सिंह देवव्रत सिंह की मृत्यु के बाद केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए खैरागढ़ में रहकर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी जता रही हैं। विभा सिंह ने आगे कहा कि पद्मा सिंह इससे पहले भी एक बार चुनाव लड़कर हार चुकी हैं । लेकिन इस बार वह देवव्रत सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद जनता की सहानुभूति बटोरना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें पंजाब के बाद आप की नजर छत्तीसगढ़ पर, टीम केजरीवाल ने शुरू की तैयारी

विभा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पदमा सिंह ने मुश्किल वक्त में देव्रवत सिंह को छोड़कर नितिन पंत के साथ शादी कर ली थी। तलाक के बाद वैसे भी दोनों अलग हो चुके थे और अब तो दूसरे पुरुष के साथ रिश्ते में भी है। देवव्रत सिंह ने आगे कहा कि पदमा सिंह को अब अपने नाम के आगे सिंह नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि नितिन पंत से शादी करने के बाद अब वह पदमा पंत हो चुकी हैं।

देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पदमा सिंह ने देवव्रत सिंह से 11 करोड़ रूपये मांगकर तलाक लिया था। वह अपने दिवंगत विधायक को ऐसे समय पर छोड़कर चली गई जब उनपर उनके दो छोटे बच्चों को बड़ा करने की जिम्मेदारी थी।

विभा सिंह ने आगे कहा कि देवव्रत सिंह से तलाक लेने के बाद पद्मा सिंह दोबारा कभी खैरागढ़ नहीं आयी थी, लेकिन अब उन्होंने यहां डेरा जमाया हुआ है। विभा सिंह ने पद्मा सिंह पर देवव्रत सिंह को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देवव्रत सिंह की वह पत्नी रहते हुए भी नितिन पंत के साथ थीं, उनके इसी धोखे की वजह से देवव्रत सिंह को उनसे तलाक लेना पड़ा था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी चुनाव लड़ेंगी? के जवाब को टालने के बाद विभा सिंह ने आगे कहा कि खैरागढ़ की जनता पदमा सिंह को बाहर निकालकर उन्हें जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+