'योगी आए थे तो सरकार चली गई थी', कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद CM भूपेश ने बीजेपी पर बोला हमला
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्याशियों को बधाई दी और खुद को पाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सात विधायकों की टिकट काटने पर कहा कि यह तो जो सर्वे हुए और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जो भावनाएं थी उसके अनुरूप टिकट का वितरण हुआ है और फैसला लिया गया है और जहां तक गिरीश देवांगन की बात है तो वह कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और महामंत्री भी रहे लगातार उनकी सक्रियता राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ में लगातार बनी रही और जब इन सीटों पर सर्वे हुआ तो सबसे पहला नाम गिरीश देवांगन का ही था पार्टी हाई कमान ने कुछ सोच समझकर टिकट दिया है।

गिरीश देवांगन पर विश्वास किया है और राजनांदगांव की जनता भी ग्रीस देवांगन पर भरोसा करेंगी यह हमें विश्वास है। जिनकी टिकट कटी है उन्हें भी पार्टी में कहीं ना कहीं उनको ज़िम्मेदारी दी जाएगी। सरकार बनेगी तो उनको दूसरे पदों पर मौका मिलेगा। चुनाव तो पार्टी लड़ती है, और मुझे पूरा विश्वास है कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सफलता मिलेगी।
वहीं रमन सिंह की नामांकन रैली में अमित शाह को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले नामांकन में योगी आदित्यनाथ आए थे तो उनकी सरकार चली गई अब इस बार अमित शाह आ रहे हैं शाह आएंगे कि नहीं आएंगे इसका भी कोई भरोसा नहीं क्योंकि उनका कार्यक्रम बनता है और निरस्त हो जाता है।
मंत्री रुद्र गुरु के अहिवारा विधानसभा छोड़कर नवागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रुद्र गुरु पहले आरंग से लड़े थे उसके बाद ही अहिवारा से लड़े और अब नवागढ़ जा रहे हैं उनका प्रभाव पूरे प्रदेश में है।
योगी आए थे तो सरकार चली गई थी', कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट CM भूपेश ने BJP हमला pic.twitter.com/aHrrje5ZUj
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) October 15, 2023
संवाद सूत्र: डॉ. हितेश शर्मा, दुर्ग/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications