जारी है छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के घर शादी का उत्सव, राज्यपाल ने दिया दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद
दुर्ग,09 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर शादी का उत्सव जारी है।मंगलवार को सीएम बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और वर-वधु ख्याति वर्मा की शादी का रिस्पेशन पूरा दिन चला इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीटर पर लगातार सक्रीय नजर आये और तस्वीरें पोस्ट करते रहे। रिसेप्शन की रंगत शाम को शानदार आतिशबाजी के साथ समाप्त हुई।रिस्पेशन में राज्यपाल अनुसुइया उईके समेत कई खास और आम लोग शामिल हुए।

आज मेरे गृह क्षेत्र पाटन के प्रियजन नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दे रहे हैं. pic.twitter.com/QwzO9JMjWH
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 8, 2022
यह भी पढ़ें दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बोली तुम्हें सिर्फ चार महीने से जानती हूं
सीएम बघेल के बेटे किस शादी के उत्सव की कड़ी में मंगलवार को पाटन में बड़ी पार्टी आयोजित हुई। दरअसल यह शादी का रिस्पेशन था ,जो मुख्यमंत्री बघेल की विधानसभा पाटन के अलावा, भिलाई-दुर्ग के लोगों के लिए है तौर पर आयोजित किया गया था। सुबह से लेकर शाम तक रिसेप्शन चलता रहा ,जिसमे स्थानीय स्तर के ख़ास और आम लोगों के अलावा विशेष रूप से भी राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके भी शामिल हुई , उन्होंने दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की । इस मौके पर पर मुख्यमंत्री बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी देवी समेत उनका परिवार मौजूद था ।
महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी ने पाटन पहुंचकर बेटे बहू को आशीर्वाद दिया. @GovernorCG pic.twitter.com/jiZ9WpOEO6
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 8, 2022
रिस्पेशन के लिए पाटन के सर्किंट हाउस में पहले से भव्य समारोह की तैयारी कर ली गई। सर्किट हाउस को बेहद ही आकर्षक तरीके सजाया गया था। चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा रविवार को ही परिणय सूत्र में बंधे थे । इससे पहले उसी दिन नया रायपुर में भी एक निजी होटल में शादी समारोह आयोजित हुआ था,जिसमे कई बड़े नेता शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा कि "ये मेरा पारिवारिक आयोजन था, लेकिन पाटन के मेरे विस्तारित परिवार, मेरे साथियों ने जिस उत्साह, प्रेम, गरिमा और कुशल प्रबंधन के साथ इस आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने में हाथ बंटाया, मैं उनका आभार व्यक्त करूं तो उचित नहीं होगा।"
ये मेरा पारिवारिक आयोजन था, लेकिन पाटन के मेरे विस्तारित परिवार, मेरे साथियों ने जिस उत्साह, प्रेम, गरिमा और कुशल प्रबंधन के साथ इस आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने में हाथ बंटाया, मैं उनका आभार व्यक्त करूं तो उचित नहीं होगा। pic.twitter.com/XMK3nYNBix
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 8, 2022
उन्होंने अपनी विधानसभा के लोगों के लिए आयोजित इस खास रिस्पेशन तस्वीरें शेयर करते हुए में लिखा कि "पाटन में आज एक बार फिर यह महसूस हुआ कि मेरा परिवार कितना विशाल है। छोटे, बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और हम उम्र मित्रों के इस वृहद परिवार से आज जो स्नेह और बच्चों को आशीर्वाद मिला उससे अभिभूत हूं, भावुक हूं। मेरा पाटन,मेरा घर!
पाटन में आज एक बार फिर यह महसूस हुआ कि मेरा परिवार कितना विशाल है। छोटे, बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और हम उम्र मित्रों के इस वृहद परिवार से आज जो स्नेह और बच्चों को आशीर्वाद मिला उससे अभिभूत हूं, भावुक हूं।
मेरा पाटन,मेरा घर! pic.twitter.com/h77naxi9e5
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 8, 2022
रिस्पेशन के लिए में खास तौर पर 7 प्रवेश द्वार बनाए गए थे। हर दएंट्री गेट पर अलग-अलग प्रभारी की भी नियुक्ति की गई थी । पूरा कार्यक्रम सीएम के परिवार के सदस्य लक्ष्मण चंद्राकर कीनिगरानी में हुआ था । दोपहर 1 बजे से देर शाम तक चले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था 9 आईएएस और 11 आईपीएस अफसरों ने संभाल रखी थी। अभी आगंतुकों के लिए विशेष रूट तय किये गए थे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल के बेटे की शादी में हुआ जमकर धमाल, दिग्गज नेताओं ने लगाए बारात में ठुमके












Click it and Unblock the Notifications