Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव, अंजोरा के मतदाता चुनते हैं दो विधायक, दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन यकीन मानिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का एक गांव ऐसा भी है जहां 2 विधायकों को चुना जाता है मतलब एक ही गांव के लोग 2 विधायको को चुनते है।

छत्तीसगढ़ में यूं तो 90 विधानसभा सीटे है जिसमे दुर्ग जिले में 6 विधानसभा सीट है लेकिन दुर्ग जिले का अंजोरा एक ऐसा अनोखा गाँव है जहां गांव के लोग एक नहीं बल्कि दो विधायक चुनते हैं।

Chhattisgarh

महज 5 हजार की आबादी वाले इस गांव में 2 जिले बस्ते है आधा गाँव दुर्ग में आता है तो आधा गाँव राजनांदगांव में आता है तो वही चुनाव के समय तो दो निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार वोट मांगने के लिए इस गाँव मे आते है।

पूरे गांव में दोनो ही जिलो के प्रत्याशियों के उम्मीदवारों के पोस्टर और बैनर देखे जा सकते हैं दुर्ग और राजनांदगांव जिले के बीच की सीमा पर स्थित अंजोरा गांव जो केवल सड़कों द्वारा दो जिलों के क्षेत्रों में विभाजित है दुर्ग से लगभग 10 किमी दूर दुर्ग और राजनांदगांव शहर के बीच मुंबई-हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित अंजोरा गांव के दो पंचायतों - अंजोरा ग्राम पंचायत (राजनांदगांव प्रशासन) और अंजोरा 'ख ग्राम पंचायत (दुर्ग प्रशासन) द्वारा शासित होता है।

हालांकि गांव सड़कों से विभाजित है आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है, राजनांदगांव उन 20 सीटों में से एक है जहां 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा दुर्ग ग्रामीण सहित शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

संवाद सूत्र: हितेश शर्मा दुर्ग/ छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+