Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Election 2022 Results: भाजपा की सफलता से उत्साहित छत्तीसगढ़ BJP, कहा-राष्ट्रवाद की जीत,आतंकवाद की हुई हार

UP Election 2022 Results: Chhattisgarh BJP excited by BJP's success, said victory of nationalism, defeat of terrorism

रायपुर,10 मार्च। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे पर छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी नजर बनी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनने के लिए रास्ता साफ़ होने पर खुशी जताई है। डॉ. रमन सिंह ने नतीजों को चमत्कार बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं,विकास और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी की वजह से संभव हो पाया है।

bjp

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यूपी में योगी सरकार ने जिस प्रकार कानून व्यवस्था लागू की , डेवलपमेंट के काम किये,उसकी वजह से पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ना केवल उत्तर प्रदेश में ,बल्कि उत्तराखंड, मणिपुर में भी बनती दिख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सभी राज्यों में बहुमत की ओर जा रही हैं। गोवा में भी भाजपा सरकार बनने की स्थिति में है।

डॉ.रमन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का रिजल्ट दिखाता है कि तमाम अफवाहों के बाद भी यूपी में भाजपा के पास शक्ति हैं ,यह विकास ,तरक्की और मोदी जी के विचारों की जीत है। सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जनादेश बता रहा है कि आने वाले समय में फिर पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं,उसमें भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल खिलेगा और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने ट्वीट करते हुए भाजपा की जेट को राष्ट्रवाद की जीत और आतंकवाद की हार बताया।

उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस के लिए अहम् जिम्मेदारी संभालने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी भाजपा के निशाने पर है।

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत ने सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि घर आ जाओआलमपनाह, असम और यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं को खुशी देते हो,छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से कैसा बैर? भूपेश जी राहुल गांधी 2.0 बनने की ओर अग्रसर हैं! अब क्या हैट्रिक लगाकर मानेंगे!?*यूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा - विष्णुदेव साय*

*मोदी का नाम, योगी का काम, जनता ने कर दिया बड़बोलों का काम तमाम : भाजपा*

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है। विष्णुदेव साय ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा फूट गया।मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से यूपी चुनाव की जिम्मेदारी मांगी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधन यूपी में झोंक दिये। यहां से हर तरह से वसूली करके चुनाव फंड का इंतजाम किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूरी तरह दुर्गति होने में भूपेश बघेल की कलाकारी का मुख्य योगदान है। भूपेश बघेल ने राहुल प्रियंका पर अपने झूठ की मोहनी इस तरह चलाई कि ये दोनों झांसे में आ गए और भूपेश बघेल के झूठ पुराण का वाचन यूपी चुनाव में किया। शहजादे और शहजादी को समझ में आ जाना चाहिए कि उनका खोटा सिक्का अब छत्तीसगढ़ में भी नहीं चलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+