कांग्रेस के महाधिवेशन से पहले अशांति, छत्तीसगढ़ के दो बड़े नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

कांग्रेस अनुशासन समिति ने अमरजीत चावला चावला और अरविन्द नेताम के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत की है। सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों यह शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंचा भी दी है।

Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कुंभ लगने वाला है,लेकिन संगठन में हालत ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से ठीक पूर्व एक नोटिस चर्चाओं में है।एआईसीसी अनुशासन समिति के सचिव तारिक अनवर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम पर पार्टी और सरकार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है।

अमरजीत सिंह चावला पर सीएम भूपेश के खिलाफ बातें करने के आरोप

अमरजीत सिंह चावला पर सीएम भूपेश के खिलाफ बातें करने के आरोप


कांग्रेस संगठन की तरफ से जारी नोटिस में अमरजीत चावला पर 3 बड़े आरोप लगते हुए कहा है कि वह कांग्रेस दफ्तर में बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करते रहते हैं। इसके अलावा उनपर यह आरोप भी लगाया गया है कि वह नये आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा मंजूरी नहीं दिये जाने की स्थिति में पार्टी लाइन के समर्थन में बातें नहीं करके खुले रूप पर राज्यपाल की दिशा का समर्थन कर रहे हैं।

वहीं चावल पर तीसरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ निंदा अभियान में लगातार शामिल रहने के भी आरोप लगाए गए हैं। पार्टी की तरफ से मिले नोटिस पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा है कि उनको फ़िलहाल इस तरह का नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने खुद को कांग्रेस का अनुशासित सिपाही बताते हुए कहा कि जब भी उनको नोटिस मिलेगा,वह उसका तथ्यों के साथ उत्तर देंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम को इसलिए थमाया नोटिस

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम को इसलिए थमाया नोटिस

इससे अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम पर भी अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। तारिक अनवर ने उन्हे भी नोटिस जारी किया है। अरविन्द नेताम पर आरोप हैं कि उन्होंने सर्व आदिवासी समाज नाम का संगठन बनाकर खुले तौर पर कांग्रेस सरकार विरोधी कार्यक्रमों में को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा उनपर आरोप यह है कि हाल ही में हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उप-चुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था,जिसके पक्ष में नेताम ने प्रचार अभियान चलाया था।

नेताम रहे हैं हमेशा चर्चाओं में

नेताम रहे हैं हमेशा चर्चाओं में

ज्ञात हो कि अरविन्द नेताम देश के प्रमुख आदिवासी नेताओ में शुमार होते रहे हैं। वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह तब भी चर्चा में आये थे,जब उन्होंने 2012 में राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के स्थान पर NDA के प्रत्याशी पीए संगमा का समर्थन किया था।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़: झीरम घाटी हत्याकांड जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी
    सीएम भूपेश ने पहुंचाई आलाकमान तक शिकायत

    सीएम भूपेश ने पहुंचाई आलाकमान तक शिकायत


    बताया जा रहा है कि कांग्रेस अनुशासन समिति ने अमरजीत चावला और अरविन्द नेताम के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत की है। सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों यह शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंचा भी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष से यह प्रकरण अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है। अब अनुशासन समिति ने इन दोनों नेताओं से उत्तर मांगा है।

    इस बात पर सभी की नजर है कि जवाब के बाद कांग्रेस क्या निर्णय करती है। बहरहाल इस बात की चर्चा भी हो रही है कि इन दोनों नेताओं को कांग्रेस महाधिवेशन के आयोजन में तवज्जो मिलने की वजह से उनके विरोधियो द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन होने वाला है। आगामी 24, 25, 26 फरवरी को होने ववाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित देशभर के 12 से 14 हजार से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: धान खरीदी पर घमासान, कांग्रेस बोली- केंद्र 1 किलो धान भी नही खरीदता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+