छत्तीसगढ़ मे बेकाबू कोरोना ,गुरुवार को 7 की मौत , बूस्टर डोज लगवाने वाले भी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर 13 जनवरी । छत्तीसगढ़ मे कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बेकाबू होता जा रहा है जिसका उदाहरण गुरुवार को देखने मिला। गुरुवार के दिन छत्तीसगढ़ मे सात कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो गई, तो वहीं बड़ी संख्या मे मरीज मिले। संक्रमण का शिकार हुए लोगों मे आम लोगों के अलावा खास लोग भी शामिल रहे। चिंताजनक बात यह है कि बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

गुरुवार को 7 लोगों की मौत, 6015 नए मरीज

गुरुवार को 7 लोगों की मौत, 6015 नए मरीज

छत्तीसगढ़ मे बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 6,015 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमे से रायपुर के ही 2022 नए मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश मे अब तक कोरोना की चपेट मे आने वालों की कुल संख्या 10,44,075 पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग से जारी जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात मरीजों की मृत्यु हो गई है।

पुलिस थानों मे फैला संक्रमण

पुलिस थानों मे फैला संक्रमण

संक्रमण का शिकार होने वालों मे अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, विधायक और सांसद भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ मे पुलिसकर्मी बड़ी तादाद मे कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। गुरुवार को रायपुर मे ही अलग-अलग थानों मे पदस्थ करीब 17 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसमें अधिकारी स्तर के पुलिसवाले भी शामिल हैं। वायरस के विस्तार को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी MLA विद्यारतन भसीन पाए गए पॉजिटिव

बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी MLA विद्यारतन भसीन पाए गए पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ मे कई मंत्री विधायक पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी संक्रमित हो गए। चिंताजनक बात यह है कि भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन बूस्टर डोज लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा विधायक ने 10 जनवरी को ही बूस्टर डोज लगवाई थी।

कोरोना प्रबंधन पर प्रधानमंत्री की बैठक मे शामिल हुए सीएम बघेल

कोरोना प्रबंधन पर प्रधानमंत्री की बैठक मे शामिल हुए सीएम बघेल

देशभर मे कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस बैठक मे छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पीएम मोदी को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किये जा रहे प्रबंधन और मौजूदा हालातों पर जानकारी दी गई।

विपक्ष ने लगाए कुप्रबंधन के आरोप

विपक्ष ने लगाए कुप्रबंधन के आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भूपेश सरकार के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ती दर पर काबू पाने के प्रति प्रदेश सरकार की उदासीनता छत्तीसगढ़ मे दहशत के हालात निर्मित कर रही है।

साय ने कहा कि एक तरफ संक्रमण की दर बढ़ती ही जा रही है और दूसरी तरफ राजधानी मे ऐसे हालात मे भी राज्य सरकार के खिलाफ जारी किसानों और पुलिस परिवारों के आंदोलन को समाप्त कराने मे प्रदेश सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को कोरोना संक्रमण के भयावह दौर मे धकेलने का षड्यंत्र अमल मे ला रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश की राजधानी मे संक्रमण की जो दर बढ़ी है, वह इसलिए चिंताजनक है क्योंकि यह दर देश के टॉप-5 मे गिनी जा रही है।

यह भी पढ़ें भूपेश के मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की तुलना मे बेरोजगारी दर बेहद कम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+