बस्तर के 12 प्रत्याशियों में सबसे अमीर निर्दलीय रवि, जानिए कौन हैं जगदलपुर विधानसभा के सबसे धनाढ्य प्रत्याशी?

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है। स्क्रूटनी भी हो चुकी है। अब नाम वापसी के बाद अंतिम सूची का इंतजार है। इधर प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले निर्वाचन आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा शपथ पत्र के रूप में दिया है।

जगदलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी टीवी रवि के पास 12.56 करोड़ रूपए की संपत्ति होने का शपथ पत्र दिया है। ऐसे में बस्तर संभाग के 12 प्रत्याशियों में से रवि जगदलपुर विधानसभा के सबसे बड़े धनाढ्य माने जा रहे हैं।

Chhattisgarh Elections 2023 News:

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले टीवी रवि ने पहले जहां कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिली तो उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरने की ठान ली और नामांकन दाखिल भी कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने जो शपथ पत्र निर्वाचन आयोग को दिया है, उसके मुताबिक रवि के पास बैंक खातों, वाहन, नगदी व आभूषणों की कुल कीमत करीब 10.35 करोड़ रूपए है।

वहीं रवि की पत्नी के नाम 1.98 करोड़ रूपए की संपत्ति है। इसके अलावा हिंदू अविभक्त कुटुंब के नाम पर भी 6.62 करोड़ रूपए की चल संपत्ति की जानकारी उन्होंने दी है। रवि के पास वाहनों में स्विफ्ट, ग्रैंड विटारा, स्कॉर्पियो, बुलेट, एक्टीवा व बाइक भी है। जबकि आभूषणों में रवि के पास आधा किलो सोना और पत्नी के पास 160 ग्राम सोना है।

रवि के पास 78 हजार रूपए की पिस्टल भी है। अचल संपत्ति में उनके पास मसगांव व काकरवाड़ा 29.25 एकड़ और चित्रकोट, मटनार, टेकामेटा, धुरगुड़ा, कंगोली, मारकेल में 3.44 लाख वर्गफीट जमीन है, जिनकी कुल कीमत 2.21 करोड़ है। वहीं पत्नी के नाम पर घाटपदमुर, पल्लीगांव, पंडरीपानी, सिरिसगुड़ा, आसना, खुटपदर, कालीपुर, जीरागांव, सरगीपाल, 1.89 करोड़, अपार्टमेंट पल्लीगांव, कालीपुर, नीलिमा इन्क्लेव, 94395 वर्गफीट, जिनकी कीमत 2.21 करोड़ रूपए है।

निर्दलीय प्रत्याशी रवि ने कई लोगों को 8.20 करोड़ रूपए का उधार भी दे रखा है, जबकि उन्हें 38.25 लाख रूपए का उधार चुकाना है। पत्नी ने भी 6.27 करोड़ रूपए लोगों को उधार दिया है, जबकि 1.41 करोड़ रूपए की लेनदारी है। रवि पर कार लोन के 35.91 लाख और पत्नी पर 35.28 लाख का वाहन ऋण का कर्ज है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+