Chhattisgarh: बासगुड़ा में होली पर घटी दुखद घटना, कलेक्टर और आईजी समेत अफसरों ने लिया संज्ञान
cChhattsgarh News: बस्तर के आईजी पी. सुन्दरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव एवं कमाण्डेंट विक्रम सिंह द्वारा मंगलवार को बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र का आकस्मिक दौरा कर घटना स्थल का मुआयना किया गया और मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में कल होली के दिन अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 2 की मौके पर मृत्यु हो गई थी,जबकि एक गंभीर रूप घायल है। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत, चन्द्रिया मोडियम, अशोक भंडारी और कारम रमेश के उपर हमला कर और सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहवासी वाले है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला किया।
अफसरों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को शीघ्र-अतिशीघ्र गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भरोसा दिलाया गया। इस दौरान मृतकों के परिजनों को शासन से मिलने वाली सभी प्रकार की मदद त्वरित प्रदान कराने के लिए आश्वस्त किया गया।
संयुक्त रूप से वरिष्ठ अधिकारियों के दल द्वारा घटना स्थल के आस-पास क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक समझाइस दी गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा बासागुड़ा स्थित इंटरमिडियेट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जो राम का नही, वो देश में काम का नही












Click it and Unblock the Notifications