CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बाघ का विचरण, वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा, दूरी बनाये रखें

Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले में 23 फरवरी से गुरु घासीदास उद्यान की ओर से वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है तथा बाघ के द्वारा जंगल के किनारे बसे बसाहटों में पालतू पशुओं का शिकार किया गया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में बाघ के द्वारा पशु हानि के 04 क्षतिपूर्ति प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पशु स्वामियों को कुल 40 हजार 500 रूपये की मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। बलरामपुर जिला कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी ने आमजनों को बाघ विचरण क्षेत्र से दूरी बनाये रखने की अपील की है।

tiger

Recommended Video

    Cheetah In India: Congress का वार, 'हर चीज का क्रेडिट लेना PM Modi की आदत | वनइंडिया हिंदी *News

    गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में 23 फरवरी से गुरु घासीदास उद्यान की ओर से वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है, तथा बाघ के द्वारा जंगल के किनारे बसे बसाहटों में पालतू पशुओं का शिकार किया गया। वन विभाग द्वारा इनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए वन परिक्षेत्र रामानुुजगंज अंतर्गत ग्राम परहियाडीह के रामजीत मरकाम आत्मज रामफल के 01 राश बैल राशि 12 हजार 500 रूपए, वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम इकनारा मानसिंह आत्मज रामकेश्वर एक राश बैल राशि 15 हजार रूपए, वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर रामनवमी आत्मज टिमल एक राश गाय राशि 6 हजार रूपए, बलरामपुर अंतर्गत ग्राम सेन्दूर सूरजदेव मरावी आत्मज राजाराम 01 राश बछिया 7 हजार रूपए की राशि पशु हानि से संबंधित मुआवजा के रूप में भुगतान किया गया है। \

    बाघ के जिले में प्रवेश की सूचना के बाद से लगातार वन विभाग का मैदानी अमला बाघ के गतिविधियों लगातार नजर बनाए हुए हैं, इसके साथ ही ग्रामीणों को बाघ से दूरी बनाने व जंगलों में नही जाने की समझाईश दी जा रही है। इसके साथ ही बाघ विचरण क्षेत्र के गांवों में मुनादी भी करायी जा रही है।

    यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में हो सकेगा नारको टेस्ट, रायपुर एम्स में लगाई जा रही हैं मशीनें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+