स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर, CM भूपेश बघेल ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण
CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें CG NEWS: रीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर












Click it and Unblock the Notifications