छत्तीसगढ़ में तेजस्वी सूर्या ने कहा- वोट बैंक की पॉलिटिक्स के कारण कांग्रेस हमास की नहीं कर रही निंदा
Israel-Hamas war: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य आज एक दिवसीय दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे। छत्तीसगढ़ में तेजस्वी सूर्य ने सीजीपीएससी के साथ-साथ महादेव ऐप को लेकर जमकर सरकार को गिरने का काम किया। इसके साथ ही तेजस्वी सूर्य ने इसराइल और हमास के बीच हुए युद्ध को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है।
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा कि पिछली बार उन्होंने युवाओं के मुद्दे को उठाकर मुख्यमंत्री निवास घेराव कर न्याय दिलाने की कोशिश की थी लेकिन इस बार वह सीएम हाउस के अंदर भाजपा को स्थापित करने का संकल्प लेने के लिए आए हैं।

सूर्य ने कहा कि पीएससी मामले को लेकर जो हमने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ललकार भरी थी उसका प्रतिफल हाई कोर्ट से हमें मिला है। सीजीपीएससी घोटाले को लेकर सूर्य ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में इस तरह का घोटाला नहीं है उन्होंने कहा कि जब कोर्ट का फैसला आता है तो वह देश प्रदेश में 100% लागू होता है।
इसके साथ ही उन्होंने इसराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन है पूरा विश्व एक जुट होकर हमास के टेरर अटैक की निंदा कर रहा है ऐसे संदर्भ में भी कांग्रेस पार्टी अपने सीडब्ल्यूसी के रेजोलेशन में अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स की वजह से इसकी निंदा नहीं कर पा रही है।
इसके साथ ही प्रदेश में युवा मोर्चा की भूमिका को लेकर सूर्य ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका क्या होगी इस पर चर्चा की जाएगी युवाओं को कनेक्ट कैसे करें सरकार को प्रतिष्ठित कैसे करें इस पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को लेकर तेजस्वी सूर्य ने कहा कि इस पूरे सिंडिकेट में गलती जिसने भी की है वह प्रदेश स्तर पर हो या राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जो मोदी सरकार लेकर चल रही है वह सभी के ऊपर लागू होती है।












Click it and Unblock the Notifications