दो प्रेमी और पति के साथ महिला ने पी शराब, फिर एक की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिलसिवां गांव में बीते 15 अक्टूबर को हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। बाकि दो आरोपितों में से एक आरोपित महिला का पति है और दूसरा उसका प्रेमी है। मृतक युवक का आरोपित महिला के साथ पिछले तीन-चार साल से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर आरोपित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर युवक को मार डाला।

surajpur police disclosed blind murder case and arrested three accused

इसके बाद खुद ही आरोपित पति ने घटना के तीसरे दिन थाने में पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी कि उसके कुएं में एक युवक की लाश है। बीते 18 अक्टूबर को तिलसिवां गांव निवासी भानु प्रताप राजवाड़े के घर के पीछे बाड़ी में मौजूद कुएं में युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान 32 वर्षीय शंकर सोनवानी के रूप में हुई। एसपी के आदेश पर मामले की जांच की गई तो हत्या का मामला सामने आया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपित तिलसिवां निवासी 40 वर्षीय भानू प्रताप राजवाड़े, उसकी पत्नी और केशवनगर निवासी संजय रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक का भानू प्रताप की पत्नी से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी भानु प्रताप के अलावा गांव के लोगों को भी थी, जिससे काफी बेईज्जती हो रही थी। घटना के एक माह पूर्व मृतक शंकर ने संजय रवि से फोन मांगकर भानू की पत्नी से बात की।

इसके बाद से संजय का भी भानू की पत्नी के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। घटना के दिन 15 अक्टूबर की रात मृतक शंकर व संजय शराब के नशे में भानू के घर गए। यहां शंकर, संजय, भानू व उसकी पत्नी ने साथ में शराब पिया। इसी दौरान मृतक शौच जाने की बात कहकर बाड़ी की तरफ गया तो तीनों ने मिलकर उसे मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+