सूरजपुर: नकली नक्सलियों ने लगाया फोन, पिता से मांगे 10 लाख, नहीं मिली फिरौती तो कर डाला ऐसा कांड

सूरजपुर जिले में तीन नाबालिक पैसों की लालच में अपने ही दोस्त के जान के दुश्मन बन गए। इन्होने अपने दोस्त के अपहरण की प्लानिंग कर उसे अगवा किया, जिसके बाद 17 वर्षीय अरमान के पिता से 10 लाख की फिरौती मांग की।

सूरजपुर, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तीन नाबालिक पैसों की लालच में अपने ही दोस्त के जान के दुश्मन बन गए। इन्होने अपने दोस्त के अपहरण की प्लानिंग की और मघ्यप्रदेश से उसे अगवा किया, जिसके बाद 17 वर्षीय अरमान के पिता से 10 लाख की फिरौती मांग करने लगे, मांग की रकम नही मिलने पर आरोपियों ने अरमान को मौत के घाट उतार दिया।

fack naxli surajpur

नक्सली बनकर लगाया फोन
पूरा मामला सूरजपुर जिले के ओडगी क्षेत्र का है जहाँ तीन नाबालिगों ने मध्यप्रदेश से अपने दोस्त अरमान को घुमाने के बहाने छत्तीसगढ़ साथ ले आए। लेकिन छत्तीसगढ़ पहुंचते ही अरमान को बंधक बना लिया। तीनो ने अरमान के पिता से फिरौती की रकम मांगने के लिए स्वयं को नक्सली बताया। अरमान के पिता को नक्सली बनकर फोन लगाया और 10 लाख रुपए मांग की। रुपए नहीं मिलने पर पर उन्होंने अरमान की हत्या करने की धमकी दी।

fack naxli surajpur thana

17 अगस्त से लापता था अरमान
दरअसल छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश सीमा से लगे विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के सिम्प्लेक्स कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय अरमान खान 17 अगस्त से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता रकीब अहमद ने जयंत चौकी में दर्ज कराई, उन्होने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अरमान 17 अगस्त की दोपहर अपनी मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद है। इस मामले में विंध्यनगर निरीक्षक यूपी सिंह ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। 19 अगस्त को पिता रकीब अहमद के मोबाइल पर पुत्र अरमान के फोन से कॉल कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई।
लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को हुआ शक
परिजनों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई और अरमान का लास्ट कॉल लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। इधर शनिवार की रात अरमान का शव चांदनी बिहारपुर के बाक घाट जंगल के खाई में मिला। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर जिला चिकित्सालय में रखवा दिया। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार उसके तीन दोस्त कुछ दिन पहले घर आए थे।

surajpur thana
बीमा क्लेम में मिले 10 लाख का लालच
पुलिस ने बताया कि अरमान के परिजन को किसी बीमा क्लेम से करीब 10 लाख रुपए मुआवजा मिला था। इससे अरमान के लिए पिता ने एक नई बाइक सहित कुछ अन्य कीमती सामान खरीदा था। जिसे देखकर उसके दोस्तों को भी उन रुपयों का लालच आ गया और उन्होंने अरमान को अगवा कर पिता से रुपये मांगने का प्लान बनाया।
दोस्त ही निकले हत्यारे
इस प्लान के तहत तीनो नाबालिकों ने उसे घुमाने का बहाना कर छत्तीसगढ़ ले आए। यहां लेकर अरमान को बन्धक बनाया, पूछताछ में आरोपी नाबालिगों ने बताया कि इसके कारण उन्होंने अरमान के पिता से 10 लाख रुपए डिमांड किया, लेकिन पिता ने रुपए देने में असमर्थ बताया। लेकिन इन सबके बीच नाबालिक अरमान अपने तीनो दोस्तों को पहचान चुका था । अरमान को छोड़ने से तीनों के फंसने के डर था इसलिए तीनो नाबालिकों ने उसकी हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। तीनों नाबालिग आरोपी में एक बिहारपुर क्षेत्र और दो एमपी के तियरा व सरसवाह के रहने वाले हैं।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

एसपी ने बताया कि फिरौती मांगने वालों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई। टीम ने लापता किशोर के एक दोस्त श्याम कार्तिक को पकड़ कर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। पूछताछ करने पर श्याम कार्तिक ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले मेरी अरमान से दोस्ती हुई थी। अरमान के मोटर साइकिल एवं खर्च करने के तरीके से लगा कि वह बड़ा आदमी है। फिर उसने अपने बुआ के बेटे रामकया व एक रिश्तेदार अमरेश के साथ एक योजना बनाई। तीनों ने बांक के जंगल झनझन कुंड के पास अरमान के पास मौजूद रुपये, मोबाइल, गाड़ी, हेलमेट आदि लूट लिया। इसके बाद उसे चाकू दिखाकर झनझन कुंड के किनारे ले जाकर फेंक दिया। पकड़े न जाए इस डर से उसकी मोटर साइकिल को मकरोहर के जंगल में छिपा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+