छत्तीसगढ़ में डीएम की 'दबंगई', टेस्ट कराने जा रहे युवक को मारा थप्पड़, अब मांग रहे माफी

छत्तीसगढ़ में डीएम की 'दबंगई', टेस्ट कराने जा रहे युवक को मारा थप्पड़, अब मांग रहे माफी

सूरजपुर, मई 23: कोरोना कर्फ्यू का पालन करने सड़क पर उतरे सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा का शनिवार 22 मई को एक अलग ही तेवर दिखा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कलेक्टर रणवीर शर्मा एक युवक का मोबाइल सड़क पर पटककर तोड़ते और उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। जब खुद पीटकर उनका मन नहीं भरा तो वो पुलिसकर्मियों को बोलते दिख रहे हैं कि इसकी पिटाई करो। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे पर कलेक्टर ने माफी मांगी है।

Recommended Video

    Chhattisgarh Collector Video: CM Bhupesh Baghel ने Ranbir Sharma को पद से हटाया | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना कर्फ्यू का पालन करने सड़क पर उतरे थे कलेक्टर

    कोरोना कर्फ्यू का पालन करने सड़क पर उतरे थे कलेक्टर

    यह वाक्या छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान चौक का है। बता दें कि सूरजपुर में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए शनिवार यानी 22 मई को खुद कलेक्टर रणवीर शर्मा सड़क पर उतरे। इस दौरान उनका सामना एक लड़के से हो गया। उससे पूछताछ की। लड़के का जवाब सुनकर कलेक्टर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे मगर उन्हें कुछ खटका वो लौटे और युवक का मोबाइल मांगा। कलेक्टर साहब इतने तेरव में आ गए कि उन्होंने लड़के का मोबाइल जमीन पर पटक दिया और फिर एक झापड़ उसके गाल पर जड़ दिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

    जब खुद पीटकर उनका मन नहीं भरा तो वो पुलिसकर्मियों को बोलते दिख रहे हैं कि इसकी पिटाई करो। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी उसे डंडों से पीटा। बहरहाल घटना के थोड़ी देर बाद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने के लिए कई हैशटैग भी चलाए जा रहे हैं। जिसके बाद खुद रणवीर शर्मा ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो जारी कर इस पूरे मामले में सफाई देते हुए माफी मांगी है।

    गलती का अहसास होने पर कलेक्टर ने मांगी माफी

    गलती का अहसास होने पर कलेक्टर ने मांगी माफी

    सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि वे अपने व्यवहार से शर्मिंदा हैं। उन्होंने पिटाई खाने वाले युवक के साथ आम लोगों से भी माफी मांगी है। हालांकि, इससे पहले कलेक्टर ने अपनी बात सही भी साबित करने की कोशिश की। एक अखबार से बातचीत में कलेक्टर ने वीडियो के एडिटेड होने का आरोप भी लगाया था, लेकिन शाम होते-होते उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया।

    कलेक्टर ने कोविड कर्फ्यू की दी दुहाई

    कलेक्टर ने कहा कि सूरजपुर जिला समेत पूरा छत्तीसगढ़ कोविड महामारी से जूझ रहा है, हम सभी शासकीय अमला दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि इस महामारी से सबको बचाया जा सके। मेरे माता पिता और मैं खुद कोविड संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। माताजी अभी भी पॉजिटिव हैं। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि वो युवक (जिसकी पिटाई हुई) कह रहा था कि वो वैक्सीन लगवाने जा रहा है, लेकिन उसके पास सही कागज नहीं थे। बाद में उसने कहा कि वो दादी के घर जा रहा है। उसके गलत बर्ताव की वजह से मैंने उस वक्त उसे थप्पड़ जड़ दिया। उनका कहना है कि मुझे अपने किए पर पछतावा है और मैं अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+