कवर्धा में बीजेपी को झटका, मंत्री अकबर ने करवाया साहू समाज के नेताओ का कांग्रेस प्रवेश

CHHATTISGARH KAWRDHA: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रहा है। इस बीच हाई-प्रोफाइल सीट कवर्धा में कांग्रेस माहौल अपने पक्ष में खींचने का प्रयास कर रही है। गुरुवार को कबीरधाम जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने समाज के पदाधिकारियों समेत कांग्रेस में प्रवेश कर लिया।

MOHAMMAD AKBAR KWARDHA

कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीनो सामाजिक नेताओं को कांग्रेस प्रवेश दिलवाया। साहू समाज के नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश करने के बाद बोजेपी पर सामाजिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों विधानसभा में साहू समाज को एक भी टिकट नहीं मिला है,जिसकी वजह से साहू समाज में नाराजगी हैं।

माना जा रहा है कि ऐसे में बीजेपी की मुश्किल अब बढ़ने वाली हैं। ज्ञात हो कि जिले में साहू समाज की संख्या अधिक हैं। सीएम भूपेश बघेल की कार्यशैली और मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। कवर्धा जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है, ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि कवर्धा जिला साहू समाज बाहुल्य है। बीजेपी भी अक्सर यहां से साहू प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है, लेकिन इस दफा कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसी बात को लेकर साहू समाज में नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें CG News: कवर्धा में बीजेपी का साथ क्यों छोड़ रहे लोग, 80 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+