CG News: कवर्धा में बीजेपी का साथ क्यों छोड़ रहे लोग, 80 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार पार्टी से मोहभंग होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा कोई हफ्ता नहीं जा रहा जब भाजपा से कोई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा हो। ऐसे ही कवर्धा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संख्या 80 के पार पहुंच गई है जो आगामी चुनाव में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत तो नहीं ही हैं।
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और कवर्धा के विधायक मो अकबर के रीति-नीति से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जहाँ खैरबना सेक्टर से 44, दलदली से 22 व बिशनपुरा से 12 भाजपाई रहे, जो कल तक भाजपा के कार्यकर्ता थे वो आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

कार्यकर्ताओ ने बताया कि प्रदेश सरकार के कार्य व कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किये है, अब होने वाले विधानसभा चुनाव में एक होकर काम करने की बात कही ,
वही कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मो अकबर ने सभी को बधाई दी साथ ही पार्टी के लिए काम करने की नसीहत देते हुए कांग्रेस पार्टी को जिताने के मंत्र भी दिए, जिससे आने वाले समय मे कांग्रेस की सरकार फिर से बनाई जा सके।
वही दूसरी ओर लगातार भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश कर रहे है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। अगर इसी तरह भाजपा के कार्यकता काँग्रेस में प्रवेश करते रहे तो आने वाले समय मे भाजपा को नुकसान हो सकता है।
संवाद सूत्र: संजू गुप्ता, कवर्धा/ छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications