राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को सताया खरीद-फरोख्त का डर, छत्तीसगढ़ के रिसॉर्ट में शिफ्ट होंगे हरियाणा के MLA
रायपुर, जून 01। छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम सभी राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट घोषित हो जाने के बाद अब तैयारी चुनाव की है। ऐसे में सभी पार्टियों को हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) का डर सताने लगा है। इसी डर के बीच खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ के किसी रिसॉर्ट में शिफ्ट करने की योजना बना रही है।

Recommended Video
रिसॉर्ट में विधायकों के लिए हुए कमरे बुक
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी हरियाणा के अपने सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ के किसी रिसॉर्ट में शिफ्ट कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी की ओर से रिसॉर्ट भी फाइनल कर लिया गया है और उसके कमरे भी बुक कर दिए गए हैं। साथ ही कांग्रेस हाईकमान की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्देश दिए गए हैं कि वो उन विधायकों पर नजर रखेंगे।
रिसॉर्ट में विधायकों के लिए हुए सभी इंतजाम
रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने कल से अपने सत्तारूढ़ राज्य छत्तीसगढ़ के एक रिसॉर्ट में हरियाणा के विधायकों के लिए सभी कमरे शिफ्ट कर दिए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों को गंतव्य स्थान पर कब शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों ने कहा, "यह तय नहीं किया गया है कि उन्हें वहां कब ले जाया जाएगा, लेकिन एक-दो दिन में यह हो जाएगा।"
असंतुष्ट नेताओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने लिया फैसला
आपको बता दें कि जब से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है तभी से पार्टी में अंदरूनी कलह और गुटबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने असंतुष्ट नेताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया है। बता दें कि कांग्रेस ने AICC महासचिव अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications