छत्तीसगढ़ के सभी सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक शॉपिंग मॉल में हुए दुखद हादसे में एक साल के बच्चे की दुःखद मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों के सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री साय ने X के माध्यम से दी है।

cg news jpg

ज्ञात हो कि मंगलवार को रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि शॉपिंग मॉल के तीसरे मंजिल से एक व्यक्ति के गोद से बच्चा फिसलकर गिर गया। बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, किंतु डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया कि पिछले दिनों राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनावश अबोध राजवीर की मृत्यु हृदयविदारक है। उस दुःख को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं हो सकते।

वह महज दुर्घटना थी, फिर भी हमने प्रदेश के सभी मॉल्स समेत ऐसे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वहां लगे सुरक्षा उपकरणों आदि की समुचित जांच करने का निर्देश दिया है।

घटना रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल की है, जहां मंगलवार शाम के वक़्त एक परिवार मॉल पहुंचे हुए थे। तीसरी मंजिल के एस्केलेटर पर चढ़ रहे थे। उनके साथ एक और बच्चा था, जो सात वर्ष का था। दूसरा बच्चा गोद में था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा बैठकों का दौर जारी, सभी 11 सीटों पर जीतने का लिया संकल्प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+