छत्तीसगढ़ में भाजपा बैठकों का दौर जारी, सभी 11 सीटों पर जीतने का लिया संकल्प

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न समितियों और विभागों की मंगलवार को बैठकें हुईं। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुईं इन बैठकों में प्रदेश सह-प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की।

cg bjp

नबीन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति और उसके क्रियान्वन की समीक्षा की।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बैठक में कहा कि जनता ने ठाना है,फिर से मोदी जी को लाना है"आज रायपुर लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में लोकसभा समिति की बैठक को संबोधित किया।छत्तीसगढ़ भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के उत्साह, लगन और दृढ़ निश्चय से हम प्रदेश की 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने जा रहे हैं।

नबीन ने भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, विज्ञापन अभियान, वीडियो वेन, सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान, डिजिटल विभाग, वाहन, प्रवास, अतिथि विभाग, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग, प्रलेखीकरण, साहित्य सामग्री निर्माण, साहित्य छपवाना, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण, भाषण बिन्दु, सांस्कृतिक, विशेष संपर्क, प्रवासी कार्यकर्ता, महिला अभियान, युवा अभियान, एससी अभियान, एसटी अभियान, झुग्गी झोपड़ी अभियान, सामाजिक सपंर्क अभियान, लाभार्थी अभियान, संकल्प पत्र अभियान समिति की बैठकों में सभी पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 1600 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली BJP की सदस्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+