भाजपा की राष्ट्रीय टीम में रमन सिंह के साथ सरोज पांडे और लता उसेंडी, सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया
CHHATTISGARH BHUPESH BAGHEL ON BJP: भारतीय जनता पार्टी इस साल के अंत में होने जा रहे 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नेताओ को जगह दी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा राज्य की 2 महिला नेत्रियों सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी शामिल किया गया है। भाजपा में हुए इस बड़े परिवर्तन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी की नई टीम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, अभी तो कार्यकारिणी में कुछ दिन पूर्व ही धरमलाल कौशिक को भी लिया गया हैं। चुनाव को देखते हुए इन लोगों का कद थोड़ा बढ़ाया गया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लता उसेंडी भी रमन सिंह के मंत्रिमंडल में रही हैं, जबकि सरोज पांडे की अपनी अलग पहचान है। ज्ञात हो कि भाजपा संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बाद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। सरोज पांडेय राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव रही हैं , जबकि लता उसेंडी डा. रमन सिंह की सरकार में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें CG: नियमितीकरण और शिक्षक भर्ती का मामला, 15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल कर सकते हैं बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications