CG: नियमितीकरण और शिक्षक भर्ती का मामला, 15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल कर सकते हैं बड़ी घोषणा
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह भर्तियां और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में कदम उठा सकते हैं। राज्य के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई है, जल्द निर्णय होगा।

बुधवार को रायपुर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने यह भी कहा कि 15 अगस्त से पहले 9 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 54 विभाग में काम करने वाले 45000 से अधिक संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है । बीते 25 दिनों से प्रदेश भर के हजारों संविदा कर्मचारी राजधानी रायपुर में इकट्ठा होकरनियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इधर सूत्रों का भी कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 15 अगस्त को संविदाकर्मियों को नियमित करने की घोषणा कर सकते हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने दिशा तय करके आगे बढ़ चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी विभागों को सर्कुलर भेजकर नए सिरे से संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगियों और अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़ें CG NEWS: सड़कों पर रोका जाएगा पशुओं का विचरण, CS अमिताभ जैन ने बैठक लेकर जारी किये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications