छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संकल्प शिविर, CM भूपेश बघेल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव है। रायपुर पश्चिम विधानसभा में संकल्प शिविर के आयोजन के साथ कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में संकल्प शिविर का आगाज़ किया।

CONGRESS BHUPESH BAGHEL

संकल्प शिविर कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल 2018 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अपने चुनावी अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बघेल ने मंच से कहा कि- एक राजनीतिक दल ताकत उसकी विचारधारा होती है और कांग्रेस देश की विचारधारा है। उनहोंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रस पार्टी लोगों से प्रेम और भाईचारे की बात करती है।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी देश में हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। उसे देश में क्या चल रहा इसकी कोई फीक्र ही नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर भी बीजेपी पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश में माहौल खराब कर रही है। आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है, मणिपुर जल रहा है और भाजपा के लोगों के चेहरे पर सिकन तक नजर नहीं आ रही है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहीं नहीं रूके जाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सबकी खोपड़ी को गर्म करने का काम करती है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि जब खोपड़ी गरम होती है तो झोपड़ी जलती है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओ से कहा किचुनावी बिगुल बज चुका है। हमने हर कांग्रेस के कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। इसी मान-सम्मान के कारण से आत्मविश्वास पैदा होता है। भाजपा लाख कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ इस देश और समाज से कभी कमजोर नहीं हो सकती है।

वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने हर वर्ग के लिए काम किया है। कांग्रेस सरकार के कामकाज के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 वर्ष में सरकार के काम को देखकर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता हताश हो गए। बस थोड़ी सी मेहनत की आवश्यकता है, जिससे आने वाले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यकर्ता दिखाई नहीं देगा।

यह भी पढ़ें CG News: वन भूमि का पट्टा देने में देश में अग्रणी राज्य बना छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+