राजनांदगांवः सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा के साथ गैंगरेप, चार आरोपित गिरफ्तार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 14 साल की छात्रा के साथ युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया। इस बीच पीड़िता की दोस्त मदद के लिए शोर मचाती रहीं और फिर घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ घंटों बाद जब पीड़िता घर लौटी तो उसने अपने परिवार के लोगों को घटनाक्रम के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित चार लड़कों को पकड़ा है।

डोंगरगांव के एक गांव की रहने वाली लड़की अपने दोस्तों के साथ सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवक सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग लड़का बाइक से वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया और लेकर भाग निकले। इसके बाद जंगल में ले जाकर सालिक और गजेंद्र ने रेप किया। जबकि रितेश व नाबालिग आरोपित युवकों की मदद कर रहे थे।
लड़की को अगवाकर ले जाने पर उसकी सहेलियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे गांव में छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद छात्रा घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के कार और टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए कार सवार दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। कार अंबिकापुर नंबर की है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications