राजनांदगांवः रात को नॉनवेज खाने के बाद 21 ITBP के जवानों की हालत हुई खराब

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आईटीबीपी के 21 जवानों की हालत अचानक खराब हो गई। रात के वक्त जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अधिकारियों से जवानों के बारे में सीएम ने भी जानकारी ली है। आईटीबीपी के अफसर भी जवानों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

rajnandgaon 21 itbp soldier food poisoning complain after dinner

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार की रात को मलाइदा कैंप में जवानों ने नॉनवेज खाया था। इसके बाद 21 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली तो कैंप में हड़ंकप मच गया। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि जवानों की हालत अब खतरे से बाहर है। हालांकि उन्हें देखभाल के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

वहीं राजनांदगांव जिले के सालेकसा से पहले बोरी गेट में मालगाड़ी डी-रेल हुई। जो करीब 4 किमी तक पटरी का स्लीपर उखाड़ते हुए आगे बढ़ गई। मेंटेनेंस टीम ने डी-रेल मालगाड़ी को ट्रैक से हटाकर सालेकसा स्टेशन तो शिफ्ट कर दिया। लेकिन स्लीपर की मरम्मत कार्य देर शाम तक चलता रहा।

हादसा अपलाइन में चल रही मालगाड़ी से हुआ। घटना के बाद करीब 3 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इसके बाद डाउन लाइन में ही दोनों तरह की ट्रेनों को शिफ्ट कर आगे बढ़ाया गया। गुरुवार सुबह 5.30 बजे हुई घटना के बाद देर शाम तक ट्रेनों को इसी तरह पास किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+