रायपुरः अस्पताल में ब्रश करने गई 9 साल की कोरोना मरीज से रेप की कोशिश, सफाईकर्मी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी अस्पताल से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के 55 वर्षीय सफाईकर्मी ने नौ साल की कोरोना वायरस की मरीज के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। रायपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय यादव ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी कन्हैया निषाद अस्पताल में लगातार नाबालिग को घूरता था।

गुरुवार को जब नाबालिग अपने दांत ब्रश करने गई तो आरोपी ने बाथरूम में उससे छेड़छाड़ की। एसपी अजय यादव ने बताया कहा कि लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार शाम को छुट्टी मिलनी थी। लड़की ने अपने माता-पिता को छेड़छेाड़ के बारे में बताया और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
अजय यादव ने बताया कि जैसे ही ये मामला पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आईपीस धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। ऐसी ही एक और संबंधित घटना गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के कोविड केयर सेंटर में 40 साल की एक युवती की लाश मिली थी। जांजगीर शहर के एक स्कूल में स्थापित यह सेंटर राज्य की राजधानी रायपुर से 250 किमी दूर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications