प्रेमिका ने प्रेमी के बच्ची को जन्म दिया तो हो गया शक फिर युवक ने दोनों को मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने शक के आधार पर प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी। युवती ने साल भर पहले आरोपित की बच्ची को जन्म भी दिया था उसे भी आरोपित ने मार डाला। युवक ने युवती से शादी नहीं की थी। उसे युवती के किसी और के साथ संबंध होने का शक था। इसी शक के आधार पर उसने प्रेमिका और बच्ची को मार डाला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम विक्की यादव है, वह पहले से भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Raipur man did murder of his girlfriend and her daughter

मृतिका रोमा अपने गांव पाटन से रायपुर इस युवक से मिलने आती थी। बीती रात भी युवक ने रोमा को मिलने के लिए बुलाया। रोमा एक साल की अपनी बेटी को भी लेकर पहुंच गई। जोरा इलाके में दोनों मिले। आरोपित विक्की ने बताया कि देर रात रोमा फोन पर किसी और से बात कर रही थी। वो अक्सर ऐसा करती थी। जब उसने कॉल के बारे में रोमा से पूछा तो झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्से में विक्की ने रोमा पर चाकू से हमला कर दिया। फिर बच्ची को लेकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा और उसे पटक कर मार डाला।

किसी को शक न हो इसके लिए बच्ची के शव को पटरी पर ही फेंक दिया। फिर ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची के शव के दो टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम की मिली। पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल विक्की का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तेलीबांधा की पुलिस आरोपित से पूछताछ और इस घटना की जांच कर रही है।

अभी तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक दो साल पहले उसकी प्रेमिका रोमा ने उसपर रेप का केस दर्ज कराया था। तब वह नाबालिग थी। दरअसल, तब विक्की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। वह लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसे धोखा दे दिया। इस मामले में विक्की को जेल जाना पड़ा था। फिर जब वह जेल से छूटा तो रोमा से उसकी फिर से मुलाकात शुरू हो गई। इस दौरान रोमा ने बिना शादी के एक बच्ची को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+