रायपुरः चार लोगों की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, मां-पत्नी और दो बच्चों को मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार की रात को एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चो की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मामले की जानकारी पड़ोसियों को मंगलवार सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

raipur man did murder of four family members

साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच के आदेश दिए हैं। रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने घटना को लेकर बताया कि केंद्री गांव निवासी कमलेश साहू ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या कर दी। इन्हें मारने के बाद वो खुद फांसी पर झूल गया। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश साहू का शव फंदे से लटका ता जबकि उसकी मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। SSP ने बताया कि फिलहाल ग्रामीण बता रहे हैं कि परिवार के लोग किसी बीमारी से ग्रसित थे और परेशान थे। शायद इसी वजह से कमलेश ने परेशान होकर सभी की हत्या और खुदकुशी योजना बनाई होगी।

एसएसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच जारी है। स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। उधर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि SSP अजय यादव से मैंने बात की है। एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत हो जाना बड़ी बात है। मैंने कहा है कि जल्द से जल्द घटना के कारण साफ हों। मैंने कहा है कि इंटरनल सोर्स लगाकर जांच करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+