Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता की बेटी श्रद्धा शुक्ला ने पास किया UPSC का एग्जाम, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर, मई 30। यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों ने यहां बाजी मार ली है। टॉप 3 पोजिशन पर लड़कियां ही हैं, जिन्होंने यूपीएससी 2021 की परीक्षा क्लीयर की है। पहले पायदान पर दिल्ली की रहने वाली श्रुति शर्मा हैं, जिन्होंने यूपीएससी टॉप किया है। IAS के लिए कुल 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वालीं श्रद्धा शुक्ला भी हैं, जिन्होंने 45वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि श्रद्धा शुक्ला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी हैं।

Recommended Video

    UPSC Civil Service Result 2021: टॉप-3 में लड़कियों का कब्ज़ा, देखें टॉपर्स लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    shardha shukla UPSC

    कांग्रेस नेता की बेटी ने पास किया UPSC एग्जाम

    श्रद्धा शुक्ला के चयन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है, "छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री सुशील आनंद शुक्ला जी की सुपुत्री श्रद्धा ने UPSC की परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल करके पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। हम सबको तुम पर गर्व है बिटिया। सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।"

    23 साल की उम्र में IAS बनेंगी श्रद्धा

    आपको बता दें कि श्रद्धा शुक्ला ने तीसरी बार के प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम पास किया है। सोमवार को जैसे ही नतीजे घोषित किए गए तो श्रद्धा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। श्रद्धा ने सिर्फ 23 साल की उम्र में UPSC का एग्जाम क्लीयर कर लिया है। आपको बता दें कि श्रद्धा का चयन इससे पहले एकाउंट एंड टेली सर्विसेस में हो चुका है, लेकिन अब वो IAS बन जाएंगी। बेटी की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आनंद शुक्ला काफी खुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+